फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Hajj Pilgrims 2024: First Group of Pilgrims Depart from State, 159 Travelers Depart from Indore Airport

Hajj Pilgrims 2024: प्रदेश से हाजियों का पहला जत्था रवाना, इंदौर एयरपोर्ट से 159 यात्री रुखस्त; खादिम भी साथ

Mon, 13 May 2024 10:55 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 13 May 2024 10:55 AM IST
सार

Hajj Pilgrims 2024: प्रदेश से हाजियों का पहला जत्था रवाना हो गया है। रविवार को इंदौर एयरपोर्ट से 159 हाजियों को लेकर फ्लाइट उड़ी है। मध्य प्रदेश हज कमेटी की ओर से पहली हज फ्लाइट के साथ दो खादिमुल हुज्जाज भी रवाना हुए हैं। जिसमें एक मंदसौर के मोहम्मद यूसुफ और एक मध्य प्रदेश हज कमेटी के कर्मचारी अबरार शामिल हैं।

विज्ञापन
Hajj Pilgrims 2024: First Group of Pilgrims Depart from State, 159 Travelers Depart from Indore Airport
हज यात्री रवाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अकीदत के सफर हज के लिए प्रदेश के हाजियों की रुखसती शुरू हो गई है। रविवार को इंदौर एयरपोर्ट से रवाना हुई फ्लाइट करीब 159 हाजियों को लेकर उड़ी है। यह इंदौर से जाने वाली इकलौती फ्लाइट है। इसके बाद प्रदेश से दो और फ्लाइट जाना हैं, जो भोपाल एयरपोर्ट से रुखसत होंगी। यह फ्लाइट 21 और 22 मई को उड़ान भरेगी। इसके अलावा प्रदेश के करीब 7 हजार हाजियों की रवानगी मुंबई एयरपोर्ट से होगी। मुंबई से हाजियों की उड़ान का सिलसिला 26 मई से शुरू होगा, जो 9 जून तक जारी रहेगा।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक इंदौर से रविवार सुबह करीब 5 बजे रवाना हुई फ्लाइट में जहां 78 साल के सबसे बुजुर्ग अब्दुल थे, तो वहीं 14 साल के मासूम मोहम्मद अलफेज शामिल थे। करीब 159 हाजियों के पहले जत्थे में सर्वाधिक इंदौर के 106 और भोपाल का एक, देवास के 17, धार के चार, मेवाड़ के 6, ग्वालियर के 2, हरदा के 2, झाबुआ का एक, मंदसौर के 6 उज्जैन के 9 और यूपी से 2 हज यात्री रवाना हुए। 

विज्ञापन


खादिम भी रवाना
मध्य प्रदेश हज कमेटी की ओर से पहली हज फ्लाइट के साथ दो खादिमुल हुज्जाज भी रवाना हुए हैं। जिसमें एक मंदसौर के मोहम्मद यूसुफ और एक मध्य प्रदेश हज कमेटी के कर्मचारी अबरार शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक इस बार सबसे अधिक 26 खादिमूल हुज्जाज हज पर भेजे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भोपाल से खान आशु की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed