फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Hajj News: Waiting cleared Haj application of 103 applicants accepted MP News

Hajj News: खुली किस्मत, वेटिंग क्लियर, 103 आवेदकों को और मिला हज पर जाने का मौका, जानें क्या है नया आदेश

Fri, 28 Feb 2025 05:13 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Fri, 28 Feb 2025 05:13 PM IST
सार

मप्र के कुल आवेदकों में से आरक्षित कोटे से बचे 9 हजार, 891 आवेदकों में से लॉटरी निकाली गई थी। कोटे के मुताबिक 7107 लोगों को चुना गया था। अब तक क्लियर हुई 1240 सीटों के बाद करीब 1544 आवेदक अब भी प्रतीक्षा सूची में हैं।

विज्ञापन
Hajj News: Waiting cleared Haj application of 103 applicants accepted MP News
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के हज ख्वाहिशमंद आवेदकों के लिए राहतभरी खबर है। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने देश के 8 राज्यों के लिए अतिरिक्त कोटा जारी किया है। इसमें मप्र के हाजियों के लिए 103 सीटों का फायदा मिला है। इन बढ़ी हुई सीटों के बाद प्रदेश का कुल कोटा 8 हजार पार हो गया है। इसे अब तक प्रदेश को मिले हज कोटे का अधिकतम जैसा माना जा रहा है।

विज्ञापन


दरअसल, हज कमेटी ऑफ इंडिया ने छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, केरल, मप्र, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और तेलंगाना के लिए अतिरिक्त हज कोटा जारी किया है। अन्य प्रदेशों से हुए कैंसिलेशन से बची सीटों से बने अतिरिक्त कोटे की स्थिति से मप्र के करीब 103 आवेदकों को हज पर जाने का मौका मिल जाएगा। इन आवेदकों को अपना मूल आवेदन, पासपोर्ट और हज खर्च की दो किश्तें एक साथ जमा कराना होंगी।
विज्ञापन


देना होगी यह राशि
हज यात्री चयन के बाद कमेटी ने पहली किस्त के रूप में 1 लाख 30 हजार 300 रुपए जमा कराए थे। इसके बाद कमेटी ने दूसरी किस्त 1 लाख, 42 हजार रुपए की जमा कराई गई थी। इस लिहाज से वेटिंग लिस्ट क्लियर होने से चुने गए आवेदकों को इन दोनों किश्तों की कुल राशि 2 लाख, 72 हजार, 300 रुपए एक साथ जमा कराना होंगे। हज कमेटी ने इसके लिए 10 मार्च अंतिम तिथि तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकतम कोटे की ओर
प्रदेश को पहली बार में 7107 सीटों का कोटा आवंटित किया गया था। अतिरिक्त कोटा 1240 सीटें मिलने से यह आंकड़ा 7210 पर पहुंच गया है। इस आंकड़े को प्रदेश से मिलते आए कोटे के अधिकतम के रूप में गिना जा सकता है।


अभी बाकी हैं 1544 प्रतीक्षारत
मप्र के कुल आवेदकों में से आरक्षित कोटे से बची 9 हजार, 891 आवेदकों में से लॉटरी निकाली गई थी। प्रदेश के कोटे के मुताबिक 7107 लोगों को चुना गया था। इसके साथ ही करीब 2784 लोगों के नाम वेटिंग लिस्ट में रखे गए थे। अब तक क्लियर हुई 1240 सीटों के बाद अब भी करीब 1544 आवेदक प्रतीक्षा सूची में बाकी हैं। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में मिलने वाले अतिरिक्त कोटे से वेटिंग की कुछ सीटें और भी क्लियर होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed