फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Hajj News Submit your passport by 18th check that it is in good condition instructions from Hajj Committee

Hajj News: 18 तक जमा करवाएं पासपोर्ट, यह भी चेक करें कि वह अच्छी हालत में हो, हज कमेटी के निर्देश

Tue, 04 Feb 2025 03:32 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 04 Feb 2025 03:32 PM IST
सार

मध्यप्रदेश राज्य हज कमेटी अध्यक्ष रफत वारसी ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया से इस बाबद सूचना आई है। इसके आधार पर प्रदेश के सभी चयनित हाजियों को एसएमएस और टेलीफोनिक सूचना भेज दी गई है।

विज्ञापन
Hajj News Submit your passport by 18th check that it is in good condition instructions from Hajj Committee
हज कमेटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज 2025 के चयनित हाजियों को पासपोर्ट की मूल प्रति जमा कराने की हिदायत दी है। 18 फरवरी तक जमा किए जाने वाले पासपोर्ट की स्वच्छ कॉपी होना चाहिए, जिनके पास वैध पासपोर्ट उपलब्ध न हो उन आवेदकों को नया पासपोर्ट बनवाकर समयावधि में जमा करने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन


मध्यप्रदेश राज्य हज कमेटी अध्यक्ष रफत वारसी ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इण्डिया से इस बाबद सूचना आई है। इसके आधार पर प्रदेश के सभी चयनित हाजियों को एसएमएस और टेलीफोनिक सूचना भेज दी गई है। हज कमेटी ऑफ इंडिया से प्राप्त जानकारी अनुसार, हज 2025 हेतु मशीन रीडेबिल मूल अंतर्राष्ट्रीय पासपोर्ट, मध्यप्रदेश राज्य हज कमेटी हज हाउस भोपाल में जमा करने की अंतिम तिथि दिनांक 18 फरवरी 2025 निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


इसका ध्यान रखें 
हज कमेटी ऑफ इंडिया ने कहा है कि हज 2025 हेतु प्रोविजनल चयनित हज यात्री अंतर्राष्ट्रीय पासपोर्ट की मूल प्रति जमा करने से पूर्व अच्छी तरह से जांच लें कि उनका पासपोर्ट वैध हो, अच्छी हालत में हो, किसी भी तरह के क्षति, फटने, गीले होने, ढीली बाइंडिंग या मार्किंग/निशान से मुक्त हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिदायत यह भी 
जिन हज यात्रियों का मूल अंतर्राष्ट्रीय उक्त अवस्था (पासपोर्ट वैध हो, अच्छी हालत में हो, किसी भी तरह के क्षति, फटने, गीले होने, ढीली बाइंडिंग, या मार्किंग/निशान से मुक्त हो) में न हो उनको निर्देशित किया गया है कि वह अपने वर्तमान पासपोर्ट की प्रति मध्यप्रदेश राज्य कमेटी में एक आवेदन के साथ जमा कर जानकारी दें तथा नए पासपोर्ट के लिए तत्काल आवेदन कर नया पासपोर्ट बनवाकर जमा करें।


जानकारी यहां मिलेगी
इस संबंध में हज कमेटी ऑफ इण्डिया की वेबसाइट https://hajcommittee.gov.in पर परिपत्र क्रमांक 28 (हज-2025) का अवलोकन किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष क्रमांक 0755-2530139 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed