फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Haj 2024: The first batch of Hajis from the capital will arrive tomorrow

Haj 2024: कल आएगा राजधानी के हाजियों का पहला जत्था, 15 से मुंबई आएंगी हाजियों की वापसी फ्लाइट

Wed, 03 Jul 2024 03:55 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 03 Jul 2024 03:55 PM IST
सार

प्रदेश के हाजियों की वापसी के सिलसिले में पहली फ्लाइट इंदौर आ चुकी है। इसके बाद शुक्रवार शाम को पहली फ्लाइट भोपाल एयरपोर्ट पर पहुंचेगी। इसमें करीब 177 हाजियों की वापसी होगी। 

विज्ञापन
Haj 2024: The first batch of Hajis from the capital will arrive tomorrow
कल लौटेंगे भोपाल से हज पर गए लोग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अकीदत के सफर का करीब सवा महीना पूरा कर हाजियों की घर वापसी शुरू हो गई है। प्रदेश के करीब 7227 हाजियों में से पहली फ्लाइट में करीब 159 हाजी इंदौर पहुंच चुके हैं। भोपाल के हाजियों की वापसी का सिलसिला शुक्रवार से शुरू होने वाला है। यहां कुल दो फ्लाइट से करीब 320 हाजी आएंगे। प्रदेश के बाकी हाजियों की वापसी फ्लाइट मुंबई एयरपोर्ट पर 15 जुलाई से आना शुरू हो जाएंगी। 
विज्ञापन


प्रदेश हज कमेटी के मार्फत पर हज यात्रा पर गए हाजियों ने तीन इंबोर्केशन पॉइंट्स से सफर पूरा किया था। इनमें इंदौर से एक और भोपाल एयरपोर्ट से दो फ्लाइट से प्रदेश के हाजी सऊदी अरब पहुंचे थे। बाकी हाजियों ने मुंबई एयरपोर्ट से सफर शुरू किया था। प्रदेश के हाजियों की वापसी के सिलसिले में पहली फ्लाइट इंदौर आ चुकी है। इसके बाद शुक्रवार शाम को पहली फ्लाइट भोपाल एयरपोर्ट पर पहुंचेगी। इसमें करीब 177 हाजियों की वापसी होगी। हज कमेटी सूत्रों ने बताया कि हाजियों का दूसरा जत्था शनिवार शाम को भोपाल आएगा। इस फ्लाइट में करीब 143 हाजी शामिल होंगे।
विज्ञापन


15 से मुंबई आएंगी हज फ्लाइट
प्रदेश के करीब 7227 हाजियों में से अधिकांश ने अपना सफर मुंबई से पूरा किया है। हज के अरकान और मक्का मदीना की जियारत पूरी होने के बाद अब इनकी वापसी फ्लाइट 15 जुलाई से शुरू हो जाएंगी। 21 जुलाई तक लगातार आने वाली इन फ्लाइट में प्रदेश के बाकी सभी हाजी वापस लौट आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ रह जाएगी कमी
प्रदेश के 7227 हाजियों में से वापस आने वाले हाजियों में कुछ संख्या कम रहने वाली है। इस वर्ष सऊदी अरब में अत्यधिक तापमान रहने के चलते बड़ी संख्या में हाजियों की मौत हुई है। इनमें करीब 9 हाजी मप्र के भी शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक इनमें एक हाजी भोपाल के भी हैं।


भोपाल आएंगे इन जिलों के हाजी
इंदौर आए हाजियों में इंदौर, उज्जैन, देवास, रतलाम, मंदसौर, नीमच, झाबुआ, अलीराजपुर, खरगोन, बड़वानी, खंडवा, बुरहानपुर, धार आदि जिलों के हाजी शामिल हैं। जबकि भोपाल आने वाली फ्लाइट से भोपाल, विदिशा, रायसेन, सागर, जबलपुर, रीवा, सतना, ग्वालियर, गुना, राजगढ़ आदि जिलों के हाजी शामिल रहेंगे।

(भोपाल से खान आशु की रिपोर्ट)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed