फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Global Investors Summit: MP Overseas Conference on the second day of GIS, Amit Shah will attend the closing ce

Global Investors Summit: जीआईएस के दूसरे दिन एमपी प्रवासी सम्मेलन, शाम को समापन में अमित शाह होंगे शामिल

Mon, 24 Feb 2025 09:52 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश Published by: आनंद पवार Updated Mon, 24 Feb 2025 09:52 PM IST
सार

राजधानी भोपाल में सोमवार को शुरू हुई दो दिवसीय ग्लोबल इंवेस्टर समिट (जीआईएस) मंगलवार को अपने समापन कार्यक्रम के साथ समाप्त होगी।

विज्ञापन
Global Investors Summit: MP Overseas Conference on the second day of GIS, Amit Shah will attend the closing ce
केंद्रीय मंत्री अमित शाह। - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

राजधानी भोपाल में सोमवार को दो दिवसीय ग्लोबल इंवेस्टर समिट (जीआईएस) के शुभारंभ के बाद मंगलवार को समापन होगा। समिट के समापन कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शामिल होंगे। इससे पहले सुबह 9:30 बजे से 11:15 बजे प्रवासी मध्य प्रदेश समिट होगी। इसके साथ ही पर्यटन समिट, खनन समिट, एमएसएमई और स्टार्टअप समिट और शहरी विकास समिट का आयोजन होगा। इसके अलावा प्री-बिड सत्र, पार्टनर कंट्री सेशन, थीम आधारित सेशन आयोजित होंगे। इसके बाद समापन कार्यक्रम होगा। जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री शामिल होगा। उनके अलावा केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र शेखावत, केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल खट्टर भी सत्र को संबोधित करेंगे। पर्यटन के क्षेत्र में एमपी के ब्रांड एंबेसेडर बनाए गए पंकज त्रिपाठी भी समापन सत्र में शामिल होंगे।
विज्ञापन


अमित शाह का मिनट टू मिनट कार्यक्रम
शाम 4:20 – 4:30 बजे: एमपी पवेलियन और एक्सपीरियंस जोन का अवलोकन। 
शाम 4:30 बजे: समापन सत्र के लिए मुख्य हॉल में आगमन।
शाम 4:30 – 4:32 बजे: सीएम डॉ. मोहन यादव द्वारा स्वागत।
शाम 4:32 – 4:37 बजे: 'फॉरवर्ड मध्य प्रदेश' पर सीएस का संबोधन।
शाम 4:37 – 4:40 बजे: 'मध्य प्रदेश – अनंत संभावनाएं' पर वीडियो प्रसारण।
शाम 4:40 – 5:00 बजे: प्रमुख उद्योगपतियों का संबोधन।
शाम 5:00 – 5:10 बजे: सीएम डॉ. मोहन यादव का समापन संबोधन।
शाम 5:10 – 5:45 बजे: केंद्रीय मंत्री अमित शाह का मुख्य भाषण।
शाम 5:45 – 5:50 बजे: धन्यवाद ज्ञापन।
शाम 6:00 – 6:30 बजे: मीडिया ब्रीफिंग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed