फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   GIS-23: Many industrialists including Tata, Birla, Adani, Bajaj and Godrej will come to Indore for the Global

Global Investors Summit: इंदौर आएंगे टाटा, बिड़ला, अडानी, बजाज और गोदरेज, बड़े उद्योगपति दिखेंगे इस बार मंच पर

Mon, 26 Dec 2022 01:10 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 26 Dec 2022 01:10 PM IST
सार

इंदौर शहर में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में हिस्सा लेने के लिए 68 से अधिक उद्योग समूहों ने सहमति दी हैं। इनमें आदित्य बिड़ला समूह के कुमार मंगलम बिड़ला, अडानी समूह के प्रणव अडानी, टाटा इंटरनेशनल के नोएल टाटा समेत अन्य उद्योगपति शामिल हैं।  

विज्ञापन
GIS-23: Many industrialists including Tata, Birla, Adani, Bajaj and Godrej will come to Indore for the Global
इंदौर में 10 और 11 जनवरी को ग्लोबल इंवेस्टर समिट होगी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश में 11 और 12 जनवरी को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन हो रहा है। इंदौर में होने वाले इस समिट में 68 से अधिक देशों के बिजनेसमैन, इन्वेस्टर्स, 34 देशों के राजदूत और अलग-अलग स्तर के राजनयिक भाग लेंगे। देश के लगभग सौ से अधिक उद्योगपति सम्मेलन में भाग लेंगे। 
विज्ञापन


आधिकारिक जानकारी के अनुसार 68 से अधिक उद्योग समूहों ने ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में भाग लेने की सहमति दे दी है। इनमें आदित्य बिड़ला समूह के कुमार मंगलम बिड़ला, अडानी समूह के प्रणव अडानी, टाटा इंटरनेशनल के नोएल टाटा, बजाज फिनसर्व के सीएमडी संजीव बजाज, गोदरेज इंडस्ट्रीज के सीएमडी नादिर गोदरेज, आइटीसी के संजीव पुरी, किर्लोस्कर के संजय किर्लोस्कर भी शामिल हैं। समिट में देश के लगभग सौ उद्योगपतियों के साथ ही कई देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
विज्ञापन

 
मध्यप्रदेश के मध्यम एवं लघु उद्योग मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा ने बताया कि समिट में आने के लिए फोर्स मोटर्स के चेयरमैन अभय फिरोदिया, पिरामल इंटरप्राइजेस के चेयरमैन अजय पिरामल, जेके सीमेंट लिमिटेड के राघवपत सिंघानिया, हिंदुस्तान यूनिलीवर के संजीव मेहता, भारती इंटरप्राइजेज के राकेश भारती मित्तल, लार्सन एंड टूब्रो समूह के सीईओ एसएन सुब्रमण्यम की भी सहमति शासन को मिली है। इसके अलावा सिएट टायर्स के अनंत गोयनका, डालमिया भारत समूह के पुनीत डालमिया, एचईजी के रवि झुनझुनवाला, जेके टायर्स के रघुपति सिंघानिया, वॉल्वो ग्रुप इंडिया के कमल बाली, एस्सार लिमिटेड के प्रशांत रुइया, मेदांता समूह के डॉ. नरेश त्रेहान, डाबर इंडिया के मोहित मल्होत्रा आदि भी ग्लोबल समिट में शामिल होने वाले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed