{"_id":"68f0b2fb5f43c3a8f500df3e","slug":"five-year-old-girl-kidnapped-from-outside-temple-found-at-isbt-bhopal-news-c-1-1-noi1404-3525771-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: मंदिर के बाहर से अपहरण की गई पांच साल की मासूम आईएसबीटी पर मिली, पुलिस को देख छोड़कर भागा आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: मंदिर के बाहर से अपहरण की गई पांच साल की मासूम आईएसबीटी पर मिली, पुलिस को देख छोड़कर भागा आरोपी
Thu, 16 Oct 2025 04:26 PM IST
भोपाल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: भोपाल ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 04:26 PM IST
सार
अरेरा कॉलोनी से बुधवार रात पांच साल की बच्ची का अपहरण हुआ। पुलिस ने सर्चिंग के दौरान गुरुवार सुबह उसे आईएसबीटी से बरामद किया। आरोपी तलाशी देखकर बच्ची को छोड़कर भाग गया। मेडिकल में मारपीट की पुष्टि हुई है। बच्ची को निमोनिया होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया, पुलिस जांच जारी है।
विज्ञापन
भोपाल किडनैपिंग का मामला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अरेरा कॉलोनी स्थित 11 क्वार्टर स्थित मंदिर के बाहर से बुधवार की रात पांच साल की बच्ची को अगवा कर लिया। सूचना मिलत ही हड़कंप मचा तथा पुलिस ने तलाशी शुरू कर दी। गुरुवार की सुबह बच्ची को आईएसबीटी से बरामद कर लिया गया। अज्ञात आरोपी वहां सर्चिंग देखने के बाद बच्ची को छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस मासूम का मेडिकल परीक्षण जेपी अस्पताल में करा रही है। उसे निमोनिया भी हो गया है, इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती करा लिया गया है। उसकी काउंसलिंग भी कराई जाएगी। मेडिकल में बच्ची के साथ मारपीट की पुष्टि भी हुई है। आरोपी की पहचान के लिए पुलिस घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे 1100 क्वार्टर मंदिर के सामने से पांच साल की मासूम बच्ची लापता हो गई थी। वह स्कूली छात्रा है, रात में थाने पहुंचे परिजनों ने पुलिस को खबर दी तो पुलिस ने रात में सर्चिंग शुरू कर दी। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन समेत अन्य जगहों पर बच्ची की तलाश शुरू कर दी। करीब सुबह साढ़े चार बजे बच्ची आईएसबीटी बस स्टैंड पर मिली।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- JP अस्पताल के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, मंत्री का मांगा इस्तीफा
विज्ञापन
पुलिस की तलाशी देख भागा अपहरणकर्ता
जानकारी के अनुसार बच्ची के साथ एक युवक को देखा गया था। उसने जब दूर से ही पुलिस को देखा तो मासूम को छोडक़र भाग गया। हबीबगंज पुलिस ने बताया कि मासूम को सकुशल दस्तयाब कर लिया है। उसके साथ मारपीट की गई है, इसकी पुष्टि मेडिकल परीक्षण के माध्यम से कराई जा रही है। साथ ही पुलिस उस रूट पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल रही है। बताया जाता है कि आरोपी ने मासूम को मुंह दबाकर अगवा किया था, क्योंकि उसके चेहरे पर नाखून के निशान हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
