{"_id":"6ab32e951266140db2089a0a","slug":"final-spell-of-monsoon-rain-still-awaited-in-mp-clouds-to-pour-until-september-26-heavy-rain-alert-for-3-dis-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी में अभी बाकी है मानसून की आखिरी बारिश: 26 सितंबर तक बरसेंगे बादल, आज तीन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपी में अभी बाकी है मानसून की आखिरी बारिश: 26 सितंबर तक बरसेंगे बादल, आज तीन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
Wed, 23 Sep 2026 07:13 AM IST
Sandeep Kumar Tiwari
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Wed, 23 Sep 2026 07:13 AM IST
सार
मध्यप्रदेश में मानसून की विदाई से पहले बारिश का एक और दौर शुरू होने के आसार हैं। 26 सितंबर तक कई जिलों में बारिश होगी, जबकि 25-26 सितंबर को भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। अब तक प्रदेश में 34.2 इंच बारिश हुई है, जो सामान्य से 2.3 इंच कम है।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश मौसम
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
मध्यप्रदेश से मानसून की विदाई का समय करीब है, लेकिन इससे पहले बारिश का एक और दौर प्रदेश को भिगो सकता है। बंगाल की खाड़ी में बने मौसमी तंत्र के असर से अगले चार दिन कई जिलों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने के आसार हैं। 25 और 26 सितंबर को कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। बुधवार को छिंदवाड़ा, सिवनी और बालाघाट में भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विशेषज्ञ अरुण शर्मा के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बना अवदाब आगे बढ़कर मजबूत हो सकता है। इसके असर से ओडिशा, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में बारिश बढ़ने के संकेत हैं। इसी वजह से मध्यप्रदेश में भी अगले कुछ दिन बारिश के लिहाज से महत्वपूर्ण रहेंगे।
आज तीन जिलों में भारी बारिश
मौसम केंद्र ने बुधवार को छिंदवाड़ा, सिवनी और बालाघाट में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, आलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, मंडला, डिंडोरी, पांढुर्णा, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में भी बारिश हो सकती है।
25-26 सितंबर को बढ़ेगी बारिश
मौसम विशेषज्ञ के अनुसार, मौसमी तंत्र के आगे बढ़ने के साथ नमी मध्यभारत तक पहुंचेगी। इससे 23 और 24 सितंबर को कुछ जिलों में भारी बारिश, जबकि 25 और 26 सितंबर को कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
अभी सामान्य बारिश से 2.3 इंच पीछे प्रदेश
बारिश के इस नए दौर से प्रदेश के सीजनल आंकड़े में भी सुधार हो सकता है। मध्यप्रदेश में अब तक 869.3 मिलीमीटर यानी 34.2 इंच बारिश हुई है। सामान्य बारिश 927.5 मिलीमीटर यानी 36.5 इंच है। इस तरह प्रदेश अभी 2.3 इंच पीछे है और कुल बारिश करीब 6 प्रतिशत कम है। पूर्वी मध्यप्रदेश में बारिश की कमी करीब 2 प्रतिशत है, जबकि पश्चिमी हिस्से में यह करीब 10 प्रतिशत है।
यह भी पढ़ें-भोपाल में निकला डोल ग्यारस का जुलूस: पुराने शहर में उमड़ी भीड़, अलग-अलग समाजों की झांकियां हुईं शामिल
33 जिलों में पिछले दो दिन बरसे बादल
सोमवार और मंगलवार को प्रदेश के 33 जिलों में तेज बारिश हुई। सागर के देवरी में सबसे ज्यादा 2.4 इंच बारिश दर्ज की गई। भोपाल, राजगढ़, रायसेन, विदिशा, सीहोर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, आलीराजपुर, शाजापुर, देवास, खंडवा, रीवा, सिंगरौली, सीधी, सतना, शहडोल, अनूपपुर, उमरिया, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी, सागर, दमोह, पन्ना, छतरपुर, निवाड़ी, नर्मदापुरम और बैतूल में बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के 100 से ज्यादा शहरों और कस्बों में पानी गिरा।
23 जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश
प्रदेश के 23 जिलों में अब तक सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। इनमें अनूपपुर, छतरपुर, मैहर, मऊगंज, निवाड़ी, पन्ना, सतना, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़, उमरिया, आगर-मालवा, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, दतिया, गुना, ग्वालियर, खरगोन, राजगढ़, श्योपुर और शिवपुरी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें-भोपाल में 2 हजार डंपरों का चक्का जाम: 4 लाख के जुर्माने पर थाने तक पहुंचा विरोध, कल सड़क रोकने की चेतावनी
जून की कमी ने बिगाड़ा कुल आंकड़ा
मानसून की शुरुआत में जून में प्रदेश को बारिश की कमी का सामना करना पड़ा था। जून में सामान्य से 14 प्रतिशत कम बारिश हुई। जुलाई और अगस्त में अच्छी बारिश हुई और दोनों महीनों का कोटा पूरा हुआ, लेकिन जून की कमी पूरी तरह खत्म नहीं हो सकी। इसी वजह से अब तक प्रदेश की कुल बारिश सामान्य से कम है। अब सितंबर के आखिरी दौर में होने वाली बारिश पर नजर है। प्रदेश में मानसून की सामान्य बारिश 37.3 इंच है।