फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Fifth day of the Mahabharata conclave: Performances of Jaya, Abhimanyu Vadha, and Andhayug on the stages of Bh

महाभारत समागम का पांचवें दिन : भारत भवन के मंचों पर जय, अभिमन्यु वध व अंधायुग का मंचन

Tue, 20 Jan 2026 08:12 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 20 Jan 2026 08:12 PM IST
सार

वीर भारत न्यास के महाभारत समागम के पांचवें दिन मंच पर संगीत-नाट्य प्रस्तुति ‘जय’ ने महाभारत की कथा को 21वीं सदी की संवेदनाओं के साथ जीवंत किया। साथ ही अभिमन्यु वध और अंधायुग नाटकों ने युद्ध, वीरता और नैतिक द्वंद्व को दर्शकों तक मार्मिक रूप में पहुंचाया।

विज्ञापन
Fifth day of the Mahabharata conclave: Performances of Jaya, Abhimanyu Vadha, and Andhayug on the stages of Bh
भोपाल में महाभारत समागम में प्रस्तुति देते कलाकार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वीर भारत न्यास द्वारा आयोजित सभ्यताओं के संघर्ष एवं औदार्य की महागाथा पर केंद्रित महाभारत समागम के पांचवें दिन बहिरंग के मंच पर महाभारत की शाश्वत कथा को 21वीं सदी की संवेदना के साथ प्रस्तुत करती संगीत-नाट्य प्रस्तुति जय दर्शकों के लिए एक अनोखा और प्रभावशाली अनुभव लेकर आयी। विश्वस्तरीय लाइटिंग, भव्य सेट, सुसज्जित परिधान, अत्याधुनिक साउंड और सशक्त लाइव गायन के साथ प्रस्तुति दृश्य और श्रव्य दोनों स्तरों पर प्रभाव छोड़ती है। द प्राइम टाइम थिएटर कंपनी, मुंबई द्वारा प्रस्तुत यह रॉक म्यूजिकल अंग्रेजी भाषा में मंचित किया गया, जिसका निर्देशन देश की प्रख्यात रंगनिर्देशक लिलेट दुबे ने किया है। इसके पहले पूर्वरंग मंच पर साधु चरण महतो द्वारा निर्देशित पुरूलिया छाऊ शैली में अभिमन्यु वध तथा अंतरंग सभागार में जॉय द्वारा निर्देशित नाट्य प्रस्तुति अंधायुग का मंचन किया गया। वीर भारत न्यास के न्यासी सचिव श्रीराम तिवारी द्वारा सभी कलाकारों को मोमेंटो भेंट कर स्वागत और अभिनंदन किया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bhopal News: दिग्विजय सिंह का BJP-RSS पर तीखा प्रहार, बोले-डर की राजनीति कर रहे, देश नहीं अब मोहल्ले बांट रहे
विज्ञापन


रॉक म्यूजिकल के रूप में महाभारत की समकालीन प्रस्तुति
‘जय’ महाभारत की प्रमुख घटनाओं को युधिष्ठिर की दृष्टि से एक नाटकीय मोंटाज शैली में प्रस्तुत करता है। नाटक में सत्य, शक्ति और भाग्य जैसे प्रश्नों को दुर्योधन और कर्ण के विपरीत दृष्टिकोणों के माध्यम से उभारा गया है, वहीं श्रीकृष्ण का गीता उपदेश कथा का नैतिक और दार्शनिक केंद्र बनता है। यह प्रस्तुति दर्शकों को सोचने पर विवश करती है कि आज के समय में धर्म और निर्णयों का क्या अर्थ है। संदीप कांजीलाल द्वारा लिखित इस नाटक का मौलिक और ऊर्जावान संगीत आशुतोष पाठक ने रचा है। रॉक म्यूजिक, मंत्रोच्चार, कृष्ण की बांसुरी, कलरिपयट्टू और कथक का समन्वय इसे विशिष्ट बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: बरैया के बयान पर MLA प्रीतम लोधी का तीखा हमला,बोले-काले झंडे और कच्चे अंडे से चंबल में  स्वागत करेंगे

अभिमन्यु वध : वीरता और करुणा का प्रभावी चित्रण
पुरुलिया छाऊ नृत्य शैली में प्रस्तुत अभिमन्यु वध नृत्य-नाटिका ने दर्शकों को गहरे भावनात्मक स्तर पर प्रभावित किया। निर्देशक साधुचरण महतो के कुशल निर्देशन में यह प्रस्तुति महाभारत के युद्ध प्रसंगों में निहित वीरता, रणनीति और अन्याय को सशक्त रूप में सामने लाती है। ऊर्जावान शारीरिक भंगिमाएँ, पारंपरिक मुखौटे, लयबद्ध संगीत और नाटकीय युद्ध दृश्य अभिमन्यु के अद्भुत शौर्य को जीवंत करते हैं। चक्रव्यूह भेदन से लेकर उसके करुण अंत तक, यह नाटिका धर्म और अधर्म के संघर्ष का मार्मिक संदेश देती है और छाऊ परंपरा की सांस्कृतिक गरिमा को उजागर करती है।

ये भी पढ़ें- वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम-2026: सीएम दावोस में पर्यटन निवेश सत्र को कल करेंगे संबोधित, पर्यटन निवेश पर होगा फोकस

अंधा युग : युद्धोत्तर पीड़ा और नैतिक संकट का सशक्त मंचन
धर्मवीर भारती द्वारा रचित अंधायुग नाट्य प्रस्तुति को ट्रेजर आर्ट एसोसिएशन, मणिपुर द्वारा प्रभावशाली रूप में मंचित किया गया। निर्देशक जॉय के निर्देशन में यह नाटक महाभारत युद्ध के बाद की नैतिक, मानसिक और मानवीय त्रासदी को उजागर करता है। साइको-फिजिकल शैली में प्रस्तुत इस नाटक में कम संवाद और शारीरिक अभिव्यक्ति के माध्यम से पात्रों का आंतरिक द्वंद्व सामने आता है। गांधारी, धृतराष्ट्र और अश्वत्थामा जैसे पात्र आधुनिक मनुष्य के प्रतीक बनकर उभरते हैं। प्रस्तुति सत्ता, अहंकार और प्रतिशोध से उपजे अंधकार पर गहरा प्रश्न उठाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed