फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Fake promotion letter scandal: Investigation uncovers the truth, a case of fraud has been filed against a fema

फर्जी प्रमोशन लेटर कांडः जांच में खुली पोल, सिंगरौली की महिला इंजीनियर पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

Sun, 09 Nov 2025 04:58 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 09 Nov 2025 04:58 PM IST
सार

सिंगरौली नगर निगम में महिला सब इंजीनियर ने फर्जी प्रमोशन लेटर बनाकर खुद को पदोन्नत दिखाने की कोशिश की। जांच में सच सामने आने पर पुलिस ने उसके खिलाफ जालसाजी और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

 

विज्ञापन
Fake promotion letter scandal: Investigation uncovers the truth, a case of fraud has been filed against a fema
नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के सिंगरौली नगर निगम में फर्जी प्रमोशन लेटर का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। नगर निगम में पदस्थ महिला सब इंजीनियर ने खुद को पदोन्नत दिखाने के लिए फर्जी दस्तावेजों का सहारा लिया। मामले की जांच में सच्चाई सामने आने के बाद पुलिस ने उस पर जालसाजी और धोखाधड़ी के गंभीर आरोपों में एफआईआर दर्ज की है। जानकारी के अनुसार, नगर निगम में कार्यरत महिला सब इंजीनियर शिवानी गर्ग ने अगस्त 2025 में अधिकारियों के समक्ष एक प्रमोशन आदेश प्रस्तुत किया, जिसमें लिखा था कि उन्हें मुख्यमंत्री कार्यालय, भोपाल से सहायक यंत्री के पद पर पदोन्नति दी गई है। इस आदेश के आधार पर उन्होंने अपने लिए नया कार्यभार सौंपने की मांग भी की थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी में ‘वोट चोरी’ पर सियासत गर्म: सारंग बोले-यूथ कांग्रेस चुनाव में हुई वोट चोरी, युवाओं से पैसे भी वसूले
विज्ञापन


हालांकि, नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान को आदेश की प्रामाणिकता पर संदेह हुआ। उन्होंने भोपाल स्थित नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग तथा मुख्यमंत्री कार्यालय से इसकी पुष्टि कराई। जांच रिपोर्ट नवंबर 2025 में आई, जिसमें स्पष्ट हुआ कि ऐसा कोई प्रमोशन आदेश कभी जारी ही नहीं हुआ था और प्रस्तुत दस्तावेज पूरी तरह फर्जी थे। इसके बाद निगम प्रशासन ने पूरी रिपोर्ट बैढ़न कोतवाली पुलिस को सौंपी। पुलिस ने दस्तावेजों में हेरफेर कर सरकारी रिकॉर्ड से छेड़छाड़ करने और अनुचित लाभ लेने की नीयत से धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: होटल में छापा, तेंदुए की खाल और सिर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed