फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: In Bairasia, a gang of thugs robbed an elderly woman of her jewellery.

Bhopal News: बैरसिया में सक्रिय ठग गिरोह, बुजुर्ग महिला को नोटों की गड्डी दिखाकर उतरवा लिए जेवर

Sat, 20 Sep 2025 03:10 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Sat, 20 Sep 2025 03:10 PM IST
सार

इससे पहले भी गिरोह एक अन्य महिला से मंगलसूत्र और कान के टाप्स छीन चुका है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है, लेकिन सीसीटीवी फुटेज मिलने के बावजूद अभी तक आरोपियों का पता नहीं चला है।

विज्ञापन
Bhopal News: In Bairasia, a gang of thugs robbed an elderly woman of her jewellery.
अपराध (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी के देहात इलाके बैरसिया में इन दिनों एक ऐसा गिरोह सक्रिय है, जो बुजुर्ग महिलाओं को टारगेट कर रहा है। इस गिरोह दो युवक, एक महिला और एक बालक शामिल है। इस गिरोह ने मंदिर से लौट रही एक बुजुर्ग महिला को नोटों की गड्डी दिखाकर सारे जेवरात उतरवा लिए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। करीब एक पखवाड़ा पहले भी इसी गिरोह ने एक महिला के गले से दो मंगलसूत्र और कान के टाप्स छीन लिए थे। सीसीटीवी फुटेज मिलने के बावजूद पुलिस आरोपियों का पता नहीं लगा पाई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लीलाबाई कुशवाह (60) वार्ड नंबर तीन, बसई बैरसिया की रहने वाली हैं और गृहणी हैं। बीती 17 सितंबर की सुबह करीब साढ़े दस बजे वह बैरसिया मंडी स्थित खाटूश्याम के दर्शन करने पहुंची थी। दर्शन करने के बाद वह शासकीय अस्पताल पहुंची और दवाई लेने के बाद पैदल घर लौट रही थी। दोपहर करीब बारह बजे लीलाबाई रेंज चौराहा मंदिर के पास पहुंची, तभी एक युवक और बालक मिला। युवक ने लीलाबाई के कहा कि इस लड़के के पास रुपयों की गड्डी है, जिसे वह बैंक में जमा करना चाहता है। इस पर लीलाबाई ने बोला कि इससे मुझे क्या लेनादेना है। इसी बीच सलवार शूट पहने एक महिला वहां पहुंची, जिसे युवक ने अपनी बहन बताया। उसके बाद चारों बातचीत करते हुए आगे चले गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़े-  सात दिन में मिले आठ हीरे, पन्ना की खदान में चमकी रचना की किस्मत, सबसे बड़े हीरे का वजन 0.79 कैरेट
विज्ञापन
विज्ञापन


झांसा देकर महिला से उतरा लिए जेवरात
कुछ दूर आगे जाने के बाद चारों एक मकान के सामने पट्टी पर बैठ गए। युवक ने सलवार शूट पहने महिला के हाथ की अंगूठी और जेवरात उतरवाकर एक रुमाल में रख लिए और लीलाबाई से बोला कि आप भी सुरक्षा के लिए अपने जेवरात इसी रुमाल में रख लीजिए। युवक की बातों में आकर लीलाबाई ने अपने गले की माला और कान के टाप्स उतारकर रुमाल में रख दिए। उसके बाद युवक ने कहा कि यह बालक भूखा है, उसे कुछ खाना खिलवाकर लौटता है। जब दोनों वापस नहीं लौटे तो महिला भी उन्हें देखने के बहाने वहां से गायब हो गई। काफी देर बाद भी जब तीनों नहीं लौटे तो लीलाबाई ने उनकी तलाश शुरू की। जब उनका कुछ पता नहीं चला तो घर जाकर घटना की जानकारी दी। उसके बाद परिवार वाले तीनों की तलाश कर रहे थे। परेशान होकर शुक्रवार को लीलाबाई ने थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया।

इसी गिरोह ने महिला से लूटे थे जेवरात
राजबाई साहू पत्नी भगवत सिंह (50) ग्राम ऊंची ललोई बैरसिया में रहती हैं और गृहणी हैं। बीती पच्चीस अगस्त को वह अपने मायके ग्राम डुंगरिया से बैरसिया आई थी। दोपहर साढ़े बारह बजे बस स्टैंड चौराहे पर सब्जी खरीदने के बाद वह ठेले के पास खड़ी थी। इसी दौरान दो व्यक्ति और एक महिला उनके पास आकर खड़ी हो गई। चारों आपस में बातचीत करते हुए जैन कालोनी से निकलने के बाद लोक सेवा केंद्र के सामने पहुंचे और फब्वारे के सामने जाकर बैठ गए। इसी दौरान पीछे से आई उसी महिला ने राजबाई के गले और कान पर झपट्टा मारकर सोने के 2 मंगलसूत्र और कान के टाप्स छीनकर भाग निकली। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी, लेकिन पुलिस अभी तक गिरोह का पता नहीं लगा पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed