{"_id":"68271c28074e609a68018f5b","slug":"elderly-woman-died-after-being-hit-by-a-wheel-while-boarding-a-city-bus-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: चलती बस में चढ़ने की कोशिश में फिसली जिंदगी, बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: चलती बस में चढ़ने की कोशिश में फिसली जिंदगी, बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत
Fri, 16 May 2025 04:36 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Fri, 16 May 2025 04:36 PM IST
सार
भोपाल में भारत टॉकीज के पास एक सिटी बस में चढ़ते समय 70 साल की बुजुर्ग महिला नफीसा का पैर फिसल गया। जैसे ही वह सड़क पर गिरीं, बस के पीछे का पहिया उनके ऊपर चढ़ गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भोपाल में भारत टॉकीज के पास एक सिटी बस में चढ़ते समय 70 साल की बुजुर्ग महिला नफीसा का पैर फिसल गया। जैसे ही वह सड़क पर गिरीं, बस के पीछे का पहिया उनके ऊपर चढ़ गया। महिला को पहले हमीदिया अस्पताल और फिर अयोध्या बायपास स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान गुरुवार की रात उनकी मौत हो गई। पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज देखकर पता लगाया जा रहा है कि हादसे में बस चालक की लापरवाही थी या नहीं। अगर लापरवाही पाई जाती है, तो चालक पर केस दर्ज किया जाएगा।
पुलिस ने बताया कि नफीसा चांदबड़ इलाके में कपड़ा मिल के पास रहती थीं। गुरुवार सुबह किसी काम से भारत टॉकीज गई थीं और लौटते समय बस का इंतजार कर रही थीं। बस धीरे-धीरे चल रही थी और चढ़ते वक्त उनका संतुलन बिगड़ गया। इसी थानाक्षेत्र में एक और हादसा हुआ, जिसमें एक स्कूटर ने मोपेड सवार भाई-बहन को टक्कर मार दी।
यह भी पढ़ें: बाघ के हमले में युवक गंभीर रूप से घायल, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की पनपथा कोर की घटना
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि 27 साल की निकिता देशपांडे अयोध्या बायपास रोड पर रहती हैं और फास्ट फूड की दुकान चलाती हैं। गुरुवार सुबह वह अपने भाई विनीत के साथ मोपेड से दुकान जा रही थीं। मोपेड चला रहा था उनका भाई। जब दोनों इंटरनेशनल स्कूल के सामने पहुंचे, तभी पीछे से एक तेज रफ्तार स्कूटर ने उनकी मोपेड को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों भाई-बहन सड़क पर गिर गए और घायल हो गए।