फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   elderly woman died after being hit by a wheel while boarding a city bus

MP News: चलती बस में चढ़ने की कोशिश में फिसली जिंदगी, बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत

Fri, 16 May 2025 04:36 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 16 May 2025 04:36 PM IST
सार

भोपाल में भारत टॉकीज के पास एक सिटी बस में चढ़ते समय 70 साल की बुजुर्ग महिला नफीसा का पैर फिसल गया। जैसे ही वह सड़क पर गिरीं, बस के पीछे का पहिया उनके ऊपर चढ़ गया।

विज्ञापन
elderly woman died after being hit by a wheel while boarding a city bus
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोपाल में भारत टॉकीज के पास एक सिटी बस में चढ़ते समय 70 साल की बुजुर्ग महिला नफीसा का पैर फिसल गया। जैसे ही वह सड़क पर गिरीं, बस के पीछे का पहिया उनके ऊपर चढ़ गया। महिला को पहले हमीदिया अस्पताल और फिर अयोध्या बायपास स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान गुरुवार की रात उनकी मौत हो गई। पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज देखकर पता लगाया जा रहा है कि हादसे में बस चालक की लापरवाही थी या नहीं। अगर लापरवाही पाई जाती है, तो चालक पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि नफीसा चांदबड़ इलाके में कपड़ा मिल के पास रहती थीं। गुरुवार सुबह किसी काम से भारत टॉकीज गई थीं और लौटते समय बस का इंतजार कर रही थीं। बस धीरे-धीरे चल रही थी और चढ़ते वक्त उनका संतुलन बिगड़ गया। इसी थानाक्षेत्र में एक और हादसा हुआ, जिसमें एक स्कूटर ने मोपेड सवार भाई-बहन को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बाघ के हमले में युवक गंभीर रूप से घायल, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की पनपथा कोर की घटना
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस ने बताया कि 27 साल की निकिता देशपांडे अयोध्या बायपास रोड पर रहती हैं और फास्ट फूड की दुकान चलाती हैं। गुरुवार सुबह वह अपने भाई विनीत के साथ मोपेड से दुकान जा रही थीं। मोपेड चला रहा था उनका भाई। जब दोनों इंटरनेशनल स्कूल के सामने पहुंचे, तभी पीछे से एक तेज रफ्तार स्कूटर ने उनकी मोपेड को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों भाई-बहन सड़क पर गिर गए और घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed