फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   *Drug company's production manager duped of Rs 45 lakh*

Bhopal News: दवा कंपनी के प्रोडक्शन मैनेजर से 45 लाख की ठगी, अलग-अलग बैंक खातों में जमा कराए पैसे

Wed, 08 Oct 2025 10:23 AM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Wed, 08 Oct 2025 10:23 AM IST
सार

भोपाल में दवा कंपनी के प्रोडक्शन मैनेजर उमेश ठाकुरे से ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 45 लाख रुपये की ठगी हुई। आरोपी हर्ष नामदेव व साथियों ने “बर्गर एप” के जरिए निवेश का झांसा देकर रकम ट्रांसफर करवाई। पुलिस ने धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का केस दर्ज किया।

विज्ञापन
*Drug company's production manager duped of Rs 45 lakh*
ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर लाखों की ठगी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर ठगों ने दवा कंपनी के प्रोडक्शन मैनेजर को करीब 45 लाख रुपए का चूना लगा दिया। ट्रेडिंग कंपनी के संचालक व उसके साथियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


बागेसवनिया पुलिस ने बताया कि जानकारी के अनुसार उमेश ठाकुरे (46) भेल संगम चौराहे के पास कुंदन नगर में रहते हैं। वे मंडीदीप स्थित एक बड़ी कंपनी में प्रोडक्शन मैनेजर हैं। वह पिछले करीब बाइस साल से कंपनी में काम कर रहे हैं। बीते अगस्त के महीने में अनु शर्मा नाम की एक महिला ने उनके मोबाइल पर संपर्क किया और ऑनलाइन ट्रेडिंग की जानकारी दी। उमेश ने ट्रेडिंग की इच्छा जताई तो महिला ने बर्गर एप नाम की कंपनी के संचालक हर्ष नामदेव से उनकी बात करवाई। कंपनी संचालक ने मोबाइल पर एक ऐप डाउनलोड करवाया और ऑनलाइन ट्रेडिंग का काम शुरू करवाया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- आखिर क्या हुआ ऐसा कि मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव को मांगना पड़ी संतों से माफी, जानें पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरुआत में कंपनी की तरफ से उन्हें काफी मुनाफा दिखाया गया। बाद में देश के विभिन्न राज्यों में स्थित बैंक एकाउंट्स में उमेश से धनराशि ट्रांसफर करवाई गई। दो महीने के भीतर उमेश ने करीब 45 लाख रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दिए। यह राशि उनके खाते में करीब तीन करोड़ के आसपास दिखाई गई। उमेश ने जब अपने रुपये निकालने चाहे तो उन्हें बताया गया है कि 37 लाख रुपये का ट्रैक्स जमा करने के बाद ही वह रुपये निकाल सकते हैं। ऐसा नहीं करने पर उनके ऊपर साढ़े 7 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाने की बात कही गई। ठगी का एहसास होने पर उमेश ने थाने जाकर मामले की शिकायत की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर हर्ष नामदेव व अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed