फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP NEWS:Uttam Swami says ‘no spot for those lacking 2 hours’ — CM joins via VC, issues public apology

MP News: आखिर क्या हुआ ऐसा कि मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव को मांगना पड़ी संतों से माफी, जानें पूरा मामला

Wed, 08 Oct 2025 09:04 AM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Wed, 08 Oct 2025 09:04 AM IST
सार

सलकनपुर आश्रम में शरद पूर्णिमा महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव की अनुपस्थिति पर उत्तम स्वामी महाराज ने नाराजगी जताई। बाद में सीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से माफी मांगी और माहौल सामान्य हुआ। कार्यक्रम में जैविक कृषि व नर्मदा सेवा पुरस्कार वितरित किए गए और सेवा भावना पर बल दिया गया। 

विज्ञापन
MP NEWS:Uttam Swami says ‘no spot for those lacking 2 hours’ — CM joins via VC, issues public apology
सीएम मोहन ने उत्तम स्वामी की नाराजगी पर माफी मांगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के सलकनपुर आश्रम में शरद पूर्णिमा महोत्सव के अवसर पर जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कार्यक्रम स्थल पर नहीं पहुंचे, तो उत्तम स्वामी महाराज ने सार्वजनिक रूप से नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने मंच से कहा कि जिसके पास सेवा प्रकल्प के लिए दो घंटे नहीं हैं, वो हमारे मंच पर नहीं चाहिए।

विज्ञापन


स्वामी महराज ने यह भी कहा कि चाहे कोई भी हो। आपको राजनीति करना होगा, हम तो भगवान की नीति पर चलने वाले लोग हैं। जिनको राजनीति करना वो परिक्रम, प्रशंसा करें। उनको यहां से नमन करते हैं। उन्होंने स्वयं मुख्यमंत्री को निमंत्रण नहीं दिया था, यह निमंत्रण तपन भौमिक द्वारा दिया गया था और ऐसी स्थिति में ऑनलाइन जोड़ने की आवश्यकता नहीं समझी। स्वामी महाराज की नाराज टिप्पणी के बाद, प्रभावशाली रूप से कार्यक्रम पदाधिकारियों ने सुझाव दिया कि मुख्यमंत्री को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जोड़ा जाए। कुछ समय बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीसी के माध्यम से सार्वजनिक रूप से उत्तम स्वामी महाराज से माफी मांगी। उन्होंने बातचीत में कहा कि यह तपन जी की गलती थी, और उन्होंने पहले ही तपन जी को न आने की सूचना दे दी थी। माफी के बाद उन्होंने स्वामी जी से जयकारे कराए। हालांकि सीएम की अनुपस्थिति ने क्षणभर के लिए माहौल को गंभीर बना दिया, लेकिन माफी और संवाद ने उस दरार को भावनाओं से भर दिया। सीएम ने कहा कि वे स्वामी जी के बच्चे हैं, और आगे भी माफी मांगते रहेंगे। आपकी नाराजगी तो हमारे लिए आशीर्वाद है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- गुस्से में अन्नदाता: एमपी में गूंजा किसानों का आक्रोश, यहां 350 से अधिक ट्रैक्टरों के साथ निकली विशाल रैली
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरस्कार बांटे गए
शरद पूर्णिमा महोत्सव तीन दिवसीय कार्यक्रम के रूप में आयोजित किया गया था। इस दौरान स्वर्गीय प्रभाकर राव केलकर स्मृति में गोवंश आधारित जैविक कृषि पुरस्कार तथा स्वर्गीय भगवत शरण माथुर स्मृति में उत्कृष्ट नर्मदा सेवा पुरस्कार वितरित किए गए। मंच पर उपमुख्यमंत्री डॉ. राजेंद्र शुक्ल, मंत्री करण सिंह वर्मा, गौतम टेटवाल, सांसद दर्शन सिंह चौधरी, तपन भौमिक सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। नर्मदा परिक्रमा वासियों के लिए भोजन एवं ठहरने की व्यवस्था जैसे सेवा प्रयासों को भी सराहा गया।



मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का संदेश
वीडियो संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि जैविक खेती आज की आवश्यकता है यह धरती को जीवंत रखती है और आने वाली पीढ़ियों को स्वस्थ जीवन का वरदान देती है। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा “सेवा हमारी संस्कृति है। समर्पण सेवा समिति के कार्य समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।” राजस्व मंत्री व अन्य वक्ताओं ने भी जैविक खाद और संस्कारवान पीढ़ी निर्माण की आवश्यकता पर बल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed