Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Double weather whammy in MP: Rain alert for 12 districts, increased chill in several cities; mercury drops to

एमपी में मौसम का डबल अटैक: 12 जिलों में बारिश का अलर्ट, कई शहरों में बढ़ी ठिठुरन, शाजापुर में पारा 8.7 डिग्री

Sun, 22 Nov 2026 07:20 AM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Sun, 22 Nov 2026 07:20 AM IST
सार

चक्रवाती तूफान अकवान और पहाड़ों पर बर्फबारी से मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। पूर्वी हिस्से के 12 जिलों में बारिश का अलर्ट है, जबकि भोपाल समेत कई शहरों में ठंड बढ़ गई है। शाजापुर के गिरवर में पारा 8.7 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है।

विज्ञापन
Double weather whammy in MP: Rain alert for 12 districts, increased chill in several cities; mercury drops to
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में मौसम ने एक साथ दो रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। कहीं बारिश और कीचड़ ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है तो कहीं सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। चक्रवाती तूफान अकवान और पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर प्रदेश के मौसम पर दिखाई दे रहा है। पूर्वी मध्य प्रदेश के 12 जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान बारिश का अलर्ट है, जबकि पश्चिमी हिस्से में रात का तापमान तेजी से गिर रहा है। शाजापुर के गिरवर में पारा 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। मौसम के इस बदले मिजाज का असर जनजीवन पर भी पड़ने लगा है। उज्जैन में ठंड को देखते हुए स्कूलों का समय बदल दिया गया है। यहां नर्सरी से आठवीं तक की कक्षाएं सुबह नौ बजे से पहले नहीं लगेंगी। वहीं, उमरिया में बारिश के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर दलदल जैसे हालात बन गए। सड़क पर फिसलन और कीचड़ के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन


इन 12 जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने रविवार को पूर्वी मध्य प्रदेश के 12 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। इनमें मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा शामिल हैं। इससे पहले शनिवार को मंडला, सिंगरौली, डिंडौरी, मैहर, रीवा और सीधी समेत कई इलाकों में बारिश हुई। अनूपपुर के अमरकंटक में इससे पहले करीब एक इंच पानी गिर चुका है। लगातार हो रही बारिश से पूर्वी जिलों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है।
विज्ञापन


शाजापुर में सबसे ज्यादा ठंड, भोपाल में भी 9.5 डिग्री पारा
प्रदेश में बारिश के बीच रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम केंद्र के आंकड़ों के मुताबिक शाजापुर के गिरवर में न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस रहा। बैतूल में 9.2 डिग्री और नीमच के मरुखेड़ा, छतरपुर के नौगांव तथा भोपाल में 9.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य शहरों का न्यूनतम तापमान 
रायसेन में 10.6 डिग्री
धार में 10.9 डिग्री
खजुराहो में 11.4 डिग्री
रतलाम और नरसिंहपुर में 12.2 डिग्री
उज्जैन में 12.5 डिग्री
इंदौर में 12.7 डिग्री
श्योपुर में 12.8 डिग्री
दतिया, ग्वालियर और खरगोन में 13 डिग्री
खंडवा में 13.4 डिग्री
गुना में 14.2 डिग्री


एक तरफ बारिश, दूसरी तरफ सर्द हवाएं; इसलिए बदला मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में चक्रवाती तूफान अकवान का असर दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही पूर्वी हिस्से में निम्न दाब क्षेत्र सक्रिय है। इन मौसमी परिस्थितियों के कारण पूर्वी जिलों में बारिश और आंधी का दौर बना हुआ है। दूसरी ओर कश्मीर और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है। वहां से आ रही ठंडी हवाओं के कारण मध्य प्रदेश में रात का तापमान गिर रहा है। मौसम का मौजूदा बदलाव इसी दोहरे असर का नतीजा है।


यह भी पढ़ें-आयुर्वेद शोध: 15 साल से मां बनने का इंतजार...बांझपन के इलाज में आयुर्वेद की नई उम्मीद, गर्भधारण में मिली सफलता

आगे और बढ़ेगी ठंड, उत्तरी जिलों में ज्यादा असर
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड का असर और बढ़ सकता है। खासकर ग्वालियर-चंबल संभाग में उत्तरी हवाओं के सीधे पहुंचने से तापमान में ज्यादा गिरावट की संभावना रहती है। नवंबर के दूसरे सप्ताह से ठंड बढ़ने का सामान्य ट्रेंड है। ग्वालियर में नवंबर में न्यूनतम तापमान का ऐतिहासिक रिकॉर्ड तीन डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है, जबकि उज्जैन में यह 2.3 डिग्री तक दर्ज किया जा चुका है। भोपाल, इंदौर और जबलपुर में नवंबर के दौरान बारिश की गतिविधियां भी देखने को मिलती हैं। इस बार महीने की शुरुआत में ही बारिश का दौर सक्रिय हो गया है। महीने के तीसरे और चौथे सप्ताह में भी मौसमी सिस्टम सक्रिय होने पर बारिश की संभावना बन सकती है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed