फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Digvijay Singh offered his government residence to Rahul Gandhi, said- 'My house is yours'

Rahul Gandhi: दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी को ऑफर किया अपना सरकारी आवास, बोले- 'मेरा घर आपका है'

Wed, 29 Mar 2023 12:18 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 29 Mar 2023 12:18 PM IST
सार

लोकसभा की हाउसिंग कमेटी ने राहुल के आधिकारिक आवास को लेकर यह निर्णय लिया था जिसके बाद राहुल गांधी को नोटिस भेज कर कहा गया था कि वो आवास खाली करें। राहुल गांधी 12, तुगलक लेन में साल 2005 से रह रहे थे।

विज्ञापन
Digvijay Singh offered his government residence to Rahul Gandhi, said- 'My house is yours'
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लोकसभा की सदस्यता गवां चुके कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दिल्ली स्थित उनका सरकारी आवास खाली करने का नोटिस दिया गया है। ऐसे में पार्टी के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने  राहुल गांधी को ऑफर दिया है कि वे उनके बंगले में रह सकते हैं। 

विज्ञापन


बुधवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि राहुल गांधी को लोकसभा में अयोग्य करार दिए जाने के बाद दिल्ली में स्थित उनके सरकारी बंगले को खाली करने के लिए नोटिस दिया गया है, इसलिए वे मेरे घर में रह सकते हैं। राज्यसभा सदस्य  दिग्विजय सिंह ने कहा कि राहुल गांधी उदार हृदय वाले इंसान हैं और उनके लिए पूरा देश एक परिवार की तरह है। 
विज्ञापन


मैं खुद को भाग्यशाली समझूंगा
दिग्विजय सिंह ने  कहा 'राहुल जी मेरा घर आपका घर है और मैं आपका स्वागत करता हूं। अगर आप यहां आकर रहते हैं तो मैं खुद को भाग्यशाली समझूंगा।' 

राहुल गांधी को नोटिस जारी
सोमवार को राहुल गांधी को नोटिस जारी कर कहा गया है कि वे 22 अप्रैल तक सरकारी बंगला खाली कर दें। मानहानि से जुड़े एक मुकदमे में राहुल गांधी को दो साल की सजा होने के बाद उनकी लोकसभा सदस्यता चली गई है। राहुल गांधी अब वायनाड से सांसद नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


22 अप्रैल तक खाली करना है बंगला
लोकसभा की हाउसिंग कमेटी ने राहुल के आधिकारिक आवास को खाली कराने का निर्णय लिया था। राहुल गांधी 12, तुगलक लेन में साल 2005 से रह रहे हैं। राज्यसभा सांसद के नाते दिग्विजय सिंह को भी दिल्ली में सरकारी आवास मिला हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed