फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Demand for T. Raja's rally at the same venue where Owaisi held his: Permission sought for October 5; committee

जहां ओवैसी की सभा हुई,वहीं अब टी. राजा की सभा की मांग: 5 अक्टूबर के लिए मांगी अनुमति,समिति बोली-टेंट-साउंड बुक

Sun, 20 Sep 2026 06:35 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Sun, 20 Sep 2026 06:35 PM IST
सार

भोपाल में 5 अक्टूबर को तेलंगाना के विधायक टी. राजा सिंह की सभा कराने की तैयारी है। हिंदू उत्सव समिति ने पुलिस कमिश्नर से अनुमति मांगते हुए सेंट्रल लाइब्रेरी, इमामी गेट-अग्रसेन चौराहा और इकबाल मैदान-मोती मस्जिद में से किसी एक स्थान का विकल्प दिया है। समिति का कहना है कि टेंट, साउंड और पोस्टर समेत तैयारियां पूरी हैं।

विज्ञापन
Demand for T. Raja's rally at the same venue where Owaisi held his: Permission sought for October 5; committee
तेलंगाना के विधायक टी. राजा सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की सभा के बाद अब तेलंगाना के विधायक टी. राजा सिंह की सभा की तैयारी शुरू हो गई है। हिंदू उत्सव समिति और संस्कृति बचाओ मंच ने 5 अक्टूबर को भोपाल में टी. राजा की सभा कराने के लिए पुलिस कमिश्नर से अनुमति मांगी है। समिति ने सभा के लिए तीन स्थानों का विकल्प दिया है। इनमें सेंट्रल लाइब्रेरी, इमामी गेट-अग्रसेन चौराहा और इकबाल मैदान-मोती मस्जिद शामिल हैं। हिंदू उत्सव समिति और संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि अनुमति के लिए आवेदन दिए करीब पांच दिन हो चुके हैं, लेकिन अभी तक प्रशासन की ओर से कार्यक्रम स्थल को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। उन्होंने पुलिस कमिश्नर से जल्द किसी एक स्थान की अनुमति देने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन


टेंट-साउंड बुक, पोस्टर के डिजाइन भी तैयार
तिवारी ने कहा कि 5 अक्टूबर के कार्यक्रम को लेकर समिति ने अपनी ओर से तैयारियां पूरी कर ली हैं। टेंट और साउंड बुक हो चुके हैं। पोस्टर और प्रचार सामग्री के डिजाइन भी तैयार हैं। केवल कार्यक्रम स्थल का नाम तय होना बाकी है। इसके बाद बाकी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि टी. राजा सिंह 5 अक्टूबर को भोपाल आएंगे। तिवारी ने युवाओं से उनकी अगवानी के लिए तैयार रहने की अपील की है। उन्होंने कार्यक्रम की जानकारी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने की अपील भी की।
विज्ञापन


ओवैसी की सभा के बाद उठी मांग
टी. राजा की सभा के लिए अनुमति की मांग 15 सितंबर को सेंट्रल लाइब्रेरी मैदान में ओवैसी की सभा के बाद सामने आई है। हिंदू उत्सव समिति का कहना है कि जिस स्थान पर ओवैसी की सभा की अनुमति दी गई, वहां टी. राजा की सभा के लिए भी अनुमति मिलनी चाहिए। समिति ने इसी वजह से सेंट्रल लाइब्रेरी समेत तीन स्थानों का विकल्प प्रशासन को दिया है। अब इन स्थानों में से किस जगह कार्यक्रम की अनुमति दी जाएगी, इसका फैसला पुलिस-प्रशासन को करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-20 सितंबर से 20 ट्रेनें रद्द: बीना यार्ड रीमॉडलिंग का असर, भोपाल-ग्वालियर इंटरसिटी, श्रीधाम और राज्यरानी शामिल


मई में भी नहीं मिली थी अनुमति
इससे पहले 31 मई को भोपाल के गांधीनगर क्षेत्र में टी. राजा सिंह की धर्मसभा प्रस्तावित थी। हालांकि पुलिस-प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने के कारण कार्यक्रम नहीं हो सका था। अनुमति को लेकर मामला हाईकोर्ट तक भी पहुंचा था। अब समिति ने 5 अक्टूबर के लिए दोबारा आवेदन दिया है। फिलहाल पुलिस-प्रशासन की ओर से कार्यक्रम की अनुमति या स्थल तय किए जाने की पुष्टि नहीं हुई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed