Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Cyclonic storm to disrupt weather in MP for two days: Alert issued for thunderstorms and rain across 21 distri

एमपी में दो दिन मौसम बिगाड़ेगा चक्रवाती तूफान: 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, इन क्षेत्रों में ज्यादा असर

Wed, 18 Nov 2026 07:07 AM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Wed, 18 Nov 2026 07:07 AM IST
सार

बंगाल की खाड़ी के तूफान 'अकवान' से 20-21 नवंबर को मध्य प्रदेश का मौसम बदलेगा। 21 जिलों में आंधी-बारिश का अनुमान है। बालाघाट और डिंडौरी में भारी बारिश की चेतावनी है। दूसरी ओर पहाड़ों पर बर्फबारी और उत्तरी हवाओं से प्रदेश में ठंड बढ़ने के आसार हैं।

विज्ञापन
Cyclonic storm to disrupt weather in MP for two days: Alert issued for thunderstorms and rain across 21 distri
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में नवंबर के दूसरे पखवाड़े की शुरुआत के साथ मौसम का मिजाज बदलने वाला है। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान 'अकवान' का असर प्रदेश के कई हिस्सों में दिखाई देगा। मौसम विभाग ने 20 और 21 नवंबर को आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। 21 नवंबर को इसका असर ज्यादा रहने का अनुमान है। बालाघाट और डिंडौरी में भारी बारिश की चेतावनी है। यहां ढाई से साढ़े चार इंच तक बारिश हो सकती है। मौसम में बदलाव के साथ दिन के तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग के जिलों में बारिश का असर ज्यादा रहेगा। इसके अलावा नर्मदापुरम और इंदौर संभाग के कई जिलों में भी मौसम बदलेगा। इन इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन


20 नवंबर से बदलेगा मौसम, अगले दिन ज्यादा असर
मौसम विभाग के अनुसार, 20 नवंबर को शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला, सिवनी और बालाघाट में हल्की बारिश हो सकती है। 21 नवंबर को बारिश का दायरा बढ़ने का अनुमान है। मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, जबलपुर, मंडला, सिवनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर और खरगोन में आंधी-बारिश की संभावना है।
विज्ञापन


शहडोल में 9.9 डिग्री पर पहुंचा पारा
प्रदेश में बारिश के अलर्ट के बीच रात के तापमान में गिरावट का दौर भी जारी है। शहडोल का कल्याणपुर 9.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। कटनी के करौंदी में पारा 10.9 डिग्री, दमोह में 12, नौगांव में 12.2, उमरिया में 13.1 और पचमढ़ी में 13.2 डिग्री दर्ज किया गया।छिंदवाड़ा और जबलपुर में न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री रहा। भोपाल, खजुराहो और ग्वालियर में यह 13.18 डिग्री दर्ज हुआ। मंडला में 14, सतना और सीधी में 14.2, बैतूल में 14.3 और मलाजखंड में 14.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहाड़ों पर बर्फबारी से एमपी में बढ़ रही ठंड
कश्मीर और उत्तराखंड के कई इलाकों में बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों के मौसम पर भी पड़ रहा है। उत्तरी हवाओं के कारण मध्य प्रदेश में रात के तापमान में गिरावट आ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में ठंड का असर और बढ़ सकता है। भोपाल में 16-17 नवंबर की रात न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।


यह भी पढ़ें-भोपाल में 32 साल से लोहा मंडी का इंतजार: इंदौर में तीन मंडियां,100 हेक्टेयर जमीन मिलने के बाद भी नहीं हुआ काम


नवंबर के दूसरे पखवाड़े में बढ़ती है ठंड
मौसम विभाग के पिछले 10 साल के आंकड़ों के मुताबिक, नौ साल नवंबर के दूसरे पखवाड़े में प्रदेश में तेज ठंड पड़ी है। इस बार भी 20 नवंबर के बाद तापमान में गिरावट आने का अनुमान है। ग्वालियर-चंबल संभाग में उत्तरी हवाओं का असर ज्यादा रहता है। ऐतिहासिक रिकॉर्ड के मुताबिक, ग्वालियर में नवंबर में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री और उज्जैन में 2.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। भोपाल, इंदौर और जबलपुर में नवंबर के दौरान बारिश होने का भी ट्रेंड रहा है। इस बार भी महीने के तीसरे और चौथे सप्ताह में मौसम प्रणालियों के सक्रिय होने से बारिश की संभावना बन रही है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed