Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal has been waiting 32 years for an iron market (Loha Mandi); despite the availability of 100 hectares of

भोपाल में 32 साल से लोहा मंडी का इंतजार: इंदौर में तीन मंडियां,100 हेक्टेयर जमीन मिलने के बाद भी नहीं हुआ काम

Tue, 17 Nov 2026 06:22 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Tue, 17 Nov 2026 06:22 PM IST
सार

भोपाल में 300 से 350 लोहा व्यापारी 32 साल से मंडी बनने का इंतजार कर रहे हैं। वर्ष 2005 में भानपुर के पास आवंटित 100 हेक्टेयर जमीन पर 21 साल बाद भी काम शुरू नहीं हुआ। शहर के भीतर नो एंट्री के कारण व्यापारियों को दिन में दुकान और रातभर माल की अनलोडिंग करनी पड़ती है। अब मास्टर प्लान-2047 में बायपास पर लोहा मंडी प्रस्तावित होने से उम्मीद जगी है।

विज्ञापन
Bhopal has been waiting 32 years for an iron market (Loha Mandi); despite the availability of 100 hectares of
लोहा मंड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के इंदौर में तीन लोहा मंडियां संचालित हैं, लेकिन राजधानी भोपाल के कारोबारियों को 32 साल बाद भी अपनी लोहा मंडी का इंतजार है। शहर के 300 से 350 व्यापारी आज भी घनी आबादी के बीच कारोबार करने को मजबूर हैं। हालात ऐसे हैं कि दिन में दुकान संभालते हैं और रात में माल से भरे ट्रकों की अनलोडिंग के लिए फिर पहुंचना पड़ता है। कई व्यापारियों का कामकाज 18 से 20 घंटे तक खिंच रहा है। खास बात यह है कि वर्ष 2005 के मास्टर प्लान में भानपुर के पास करीब 100 हेक्टेयर जमीन लोहा मंडी के लिए आवंटित हुई थी, लेकिन 21 साल बाद भी वहां कारोबार शुरू नहीं हो सका। अब मास्टर प्लान-2047 में ट्रांसपोर्ट नगर के बाहर नई लोहा मंडी प्रस्तावित होने से कारोबारियों को फिर उम्मीद बंधी है। लोहा व्यवसाय एवं निर्माता संघ के अध्यक्ष बलदेव केवानी के मुताबिक, भोपाल में लोहा मंडी की मांग पिछले 32 साल से उठाई जा रही है। शहर के भीतर कारोबार होने से भारी वाहनों की आवाजाही और माल उतारने में परेशानी होती है। नो एंट्री के कारण दिन में मालवाहक गाड़ियां नहीं आ पातीं। ऐसे में व्यापारियों को रात में दुकानें खोलकर माल उतरवाना पड़ता है।
विज्ञापन


सुबह 9 से रात 8 बजे दुकान, फिर रात 11 से सुबह 6 बजे तक काम
शहर में कारोबार करने वाले व्यापारियों की दिनचर्या बेहद मुश्किल है। सुबह 9 बजे दुकान खोलने के बाद रात 8 बजे तक कारोबार चलता है। इसके बाद रात करीब 11 बजे फिर दुकान पहुंचना पड़ता है। माल से भरे ट्रकों की अनलोडिंग सुबह 6 बजे तक चलती है। इस तरह कई व्यापारी रोजाना 18 से 20 घंटे काम कर रहे हैं। केवानी के अनुसार, इस अव्यवस्था के कारण कुछ व्यापारी भोपाल छोड़कर दूसरे शहरों में कारोबार करने चले गए हैं।
विज्ञापन


21 साल पहले 100 हेक्टेयर जमीन मिली, फिर भी नहीं बनी मंडी
वर्ष 2005 के मास्टर प्लान में भानपुर के पास आउटर क्षेत्र में करीब 100 हेक्टेयर जमीन लोहा मंडी के लिए आवंटित की गई थी। इसके बावजूद योजना आगे नहीं बढ़ सकी। अब मास्टर प्लान-2047 में ट्रांसपोर्ट नगर के बाहर लोहा मंडी प्रस्तावित की गई है। कारोबारियों का कहना है कि बायपास के आसपास व्यवस्थित मंडी बनने से भारी वाहनों की आवाजाही आसान होगी और शहर के अंदर यातायात का दबाव भी घटेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


125 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, रोजगार 5 हजार से बढ़कर 20 हजार तक पहुंचने की उम्मीद
संघ अध्यक्ष के मुताबिक, ग्लोबल समिट-2025 में लोहा मंडी के लिए 125 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन व्यापारियों की श्रेणी में आने के कारण इसे जगह नहीं मिल सकी। फिलहाल इस कारोबार से प्रत्यक्ष रूप से करीब चार से पांच हजार श्रमिक जुड़े हैं। मंडी विकसित होने पर रोजगार का आंकड़ा 20 हजार तक पहुंचने की संभावना है।


यह भी पढ़ें-एमपी में बीस नवंबर से मौसम का यू-टर्न: 9 जिलों में आंधी-बारिश, भोपाल-इंदौर में छाएगी धुंध,तेजी से गिरेगा पारा


इंदौर में तीन मंडियां, भोपाल में अब भी इंतजार
केवानी के अनुसार, इंदौर में तीन और ग्वालियर तथा जबलपुर में एक-एक लोहा मंडी संचालित है। इंदौर में थोक कारोबार के विस्तार की एक बड़ी वजह मंडियों का शहर से बाहर व्यवस्थित होना है। भोपाल में भी ऐसी व्यवस्था बनने से बड़े निर्माण प्रोजेक्ट के लिए स्टील की आपूर्ति आसान होगी। ट्रांसपोर्ट नगर में व्यावसायिक गतिविधियां बढ़ेंगी और नए व्यापारी भी शहर से जुड़ सकेंगे। केवानी का दावा है कि व्यवस्थित लोहा मंडी बनने से भोपाल का कारोबार मौजूदा स्तर से 10 गुना तक बढ़ सकता है। उनका कहना है कि जब भोपाल को मेट्रोपॉलिटन रीजन के रूप में विकसित करने की तैयारी है, तो थोक कारोबार के लिए भी शहर के बाहर पर्याप्त सुविधाओं वाली मंडी विकसित करना जरूरी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed