फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Crime: Scrap trader kidnapped and snatched Rs 1.5 lakh in Bhopal, now pressure to withdraw FIR

Crime: भोपाल में स्क्रैप व्यापारी का अपहरण कर छीने डेढ़ लाख रुपए, अब बदमाश बना रहे FIR वापस लेने का दबाव

Tue, 20 Aug 2024 11:49 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 20 Aug 2024 11:49 AM IST
सार

भोपाल में दो दिन पहले स्क्रैप कारोबारी का अपहरण कर लाखों रुपये छीन लिए गए थे, वहीं अब अपराधी कारोबारी को धमकी देकर एफआईआर वापस लेने का दवाब बना रहे हैं। कह रह है कि उनकी पहुंच ऊपर तक है, कोई उनका कुछ नहीं कर पाएगा। 

विज्ञापन
Crime: Scrap trader kidnapped and snatched Rs 1.5 lakh in Bhopal, now pressure to withdraw FIR
भोपाल में स्क्रैप कारोबारी को एफआईआर वापस लेने के लिए धमकियां मिल रही हैं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में पुलिस आयुक्त प्रणाली लागू होने के बावजूद बदमाश बेखौफ नजर आ रहे हैं। आए दिन हो रही वारदातें पुलिस को चुनौती दे रही हैं। ताजा मामला भोपाल के चुनाभट्टी थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक स्क्रैप व्यापारी का अपहरण कर उसके साथ जमकर मारपीट की गई और जंगल में ले जाकर पैसे छीन लिए गए। हालांकि मामले में पुलिस ने मामूली धाराओं में एफआईआर दर्ज़ की है, लेकिन आरोपी अब भी खुलेआम घूम रहे हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी अनुसार शहर के अयोध्या नगर में रहने वाले देवेंद्र रजक का इंदौर में कारोबार है। बीते 14 अगस्त की देर रात्रि आरोपी भगत राजपूत पुष्पराज राजपूत सहित तीन-चार अज्ञात व्यक्तियों ने कॉल कर धोखे से देवेंद्र को शाहपुरा स्थित बंसल हॉस्पिटल के पास बिजनेस की बातचीत करने के लिए बुलाया था। देवेंद्र अपने एक मित्र के साथ मुलाकात करने के लिए बंसल हॉस्पिटल पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें पास में ही मौजूद चाय की दुकान के पास आने को कहा। जैसे ही देवेंद्र वहां पहुंचे तो पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने बातचीत करते-करते अपहरण कर उन्हें इनोवा गाड़ी में अगवा कर लिया। सभी आरोपी देवेंद्र को नर्मदापुरम रोड से होते हुए भोजपुर के समीप एक जंगल में लेकर गए जहां उनसे मारपीट कर पैसे की मांग की गई। देवेंद्र के पास जेब में मौजूद 30 हज़ार रुपए नगदी सहित अकाउंट में मौजूद एक लाख 25 हज़ार आरोपियों ने मारपीट करते हुए छुड़ा लिए उसके बाद सभी आरोपी देवेंद्र को न्यू मार्केट के पास सुनसान जगह में छोड़कर फरार हो गए। देवेंद्र ने चुना भट्टी थाना पुलिस से पूरे मामले की शिकायत की है लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ खाली है। उसके चलते फरियादी ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एफआईआर वापस लेने का बनाया जा रहा दबाव
स्क्रैप व्यापारी देवेंद्र रजक के साथ हुई घटना के बाद अभी तक पुलिस के हाथ खाली है। पुलिस अपहरण और लूट के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। पुलिस के ढीले रवैया के चलते आरोपियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। आरोपी लगातार नंबर बदलकर देवेंद्र को एफआईआर वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। देवेंद्र ने बताया कि उनके साथ करीब 5 घंटे तक गलत सलूक हुआ उसके बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। बल्कि उल्टा आरोपी ही उन्हें धमकी देकर कारोबार बर्बाद करने की बात कह रहे हैं।

देवेंद्र के परिवार को जान का खतरा 
देवेंद्र रजक ने बताया कि वह स्क्रैप का व्यापार करते हैं। जिन आरोपियों ने उनके साथ वारदात को अंजाम दिया है, वह उन्हें नहीं जानते हैं। उनकी मुलाकात भी उनसे पहली बार ही हुई थी। देवेंद्र ने कहा कि पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने से आरोपियों के हौसले और बुलंद होते जा रहे हैं, उसके चलते वह उनके घर वालों को नुकसान पहुंचाने की धमकी दे रहे हैं। आरोपियों ने कहा है कि उनकी बहुत ऊपर तक पहुंच है और वह देवेंद्र को परिवार सहित बर्बाद कर देंगे। लगातार मिल रही धमकियों से देवेंद्र का परिवार डरा हुआ है और खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। देवेंद्र ने पुलिस से मामले में उचित कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार की मांग की है। साथ ही अपने परिवार को भी सुरक्षा देने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed