फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Cricekt World Cup Virat Rohit Gill and Shami kept sweating to become number of people learning cricket increas

Cricekt World Cup: विराट, रोहित, गिल और शमी बनने के लिए बहा रहे रहे पसीना, क्रिकेट सीखने वालों की संख्या बढ़ी

Sun, 19 Nov 2023 10:26 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 19 Nov 2023 10:26 AM IST
सार

Cricekt World Cup: देश में क्रिकेट अब सिर्फ एक खेल नहीं रह गया है। इसमें एक बेहतरीन करियर है। पैसे के साथ साथ नाम है। ऐसे में नन्हें बच्चों की दिलचस्पी क्रिकेट में बढ़ रही है। वे इसमें अपना फ्यूचर तलाश रहे हैं। इसके लिए नेट पर जमकर मेहनत कर रहे हैं।

विज्ञापन
Cricekt World Cup Virat Rohit Gill and Shami kept sweating to become number of people learning cricket increas
क्रिकेट सीख रहे बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्रिकेट वर्ल्ड कप का असर यहां भोपाल में मैदान पर भी साफ दिखाई दे रहा है। बीते कुछ महीनों में क्रिकेट सीखने वाले बच्चों की संख्या में खासा इजाफा हुआ है। विराट कोहली, शुभमन गिल, रोहित शर्मा और मोहम्मद शमी जैसा बनने के लिए नन्हें बच्चे सात साल जैसी छोटी उम्र में ही जमकर पसीना बहा रहे हैं। प्रतिदिन तीन से चार घंटे नेट प्रैक्टिस कर रहे हैं।

विज्ञापन


भोपाल के ओल्ड केंपियन और अंकुर मैदान में क्रिकेट सीखने वाले बच्चों की संख्या पहले बढ़ती जा रही है। पहले यहां करीब 100 बच्चे प्रैक्टिस करते थे। लेकिन अब इसके दोगुने 200 से अधिक बच्चे प्रैक्टिस कर रहे हैं। इनमें 7 से 9 आयु के खिलाड़ियों की संख्या भी अच्छी खासी है। इनके अलावा लड़कियां भी क्रिकेट सीखने में लड़कों के मुकाबले अब कम नहीं हैं। वे बराबरी से यहां बॉलिंग, बल्लेबाजी और फील्डिंग कर रही हैं।
विज्ञापन


क्या कहते कोच
इधर, ओल्ड केम्पियन मैदान पर बच्चों को क्रिकेट की कोचिंग दे रहे कोच सुरेश का कहना है कि क्रिकेट एक जेंटलमैन गेम है। इसमें लड़ाई झगड़ा नहीं है। इसमें कोई भारी खर्चा भी नहीं है, सिवाए अथक मेहनत के। छह और सात साल जैसी कम उम्र में बच्चे बड़ी संख्या में क्रिकेट सीखने आ रहे हैं। सबसे अच्छी बात है कि वे पूरी ईमानदारी और लगन के साथ क्रिकेट सीखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकेटकीपर बनने में रुझान
बच्चों का रुझान विकेटकीपर संग बल्लेबाज बनने की तरफ भी बढ़ा है। महेंद्र सिंह धोनी से बच्चे इंप्रेस नजर आ रहे हैं। उनके साथ ही केएल राहुल भी इस मामले में बच्चों के आदर्श बन रहे हैं। विकेटकीपिंग करने वाले नौ साल के आरंभ कहते हैं, उन्हें विकेट के पीछे गेंद को रिसीव करने में आनंद आता है। डर या खतरा होने के सवाल पर आरंभ कहते हैं कि आप पूरी सुरक्षा के साथ विकेट के पीछे होते हैं। इसमें किसी प्रकार का कोई खतरा नहीं होता। वे पूरी तरह से निडर होकर बॉल को रिसीव करते हैं।

छोटी उम्र में बड़े सपने 

  • हर्षवर्धन शर्मा 10 साल

  • समर्थ थापक  11 साल

  • कुमार सिंह सात साल

  • धैर्य थापक आठ साल

  • समर्थ सिंह 10 साल

  • प्रिंस पटेल 13 साल

  • तन्मय शुक्ला 11 साल

  • दिव्यांश सेन आठ साल

  • अधिराज सिंह ठाकुर 10 साल

  • अमोख सात साल और बिलाल 11 साल
     

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed