{"_id":"68e3e6aae41cd4cd220638fa","slug":"cough-syrup-the-dilapidated-building-of-bhopal-s-hamidia-college-collapses-again-officials-silent-students-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: भोपाल के हमीदिया कॉलेज की जर्जर इमारत फिर गिरी, जिम्मेदार खामोश, छात्र और स्टाफ खतरे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: भोपाल के हमीदिया कॉलेज की जर्जर इमारत फिर गिरी, जिम्मेदार खामोश, छात्र और स्टाफ खतरे में
Mon, 06 Oct 2025 09:28 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Mon, 06 Oct 2025 09:28 PM IST
सार
हमीदिया कॉलेज की बिल्डिंग एक हिस्सा एक बार फिर से गिर गया है। रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात करीब चार बजे कॉलेज के पिछले हिस्से का एक और हिस्सा धराशायी हो गया। बतादें कि हमीदिया कॉलेज का निर्माण सैकड़ों साल पहले हुआ था और पिछले कुछ वर्षों से इसकी हालत लगातार खराब होती जा रही है।
विज्ञापन
हमीदिया कॉलेज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी भोपाल स्थित हमीदिया कॉलेज की बिल्डिंग एक हिस्सा एक बार फिर से गिर गया है। रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात करीब चार बजे कॉलेज के पिछले हिस्से का एक और हिस्सा धराशायी हो गया। यह वही जगह है जहां प्राचार्य कार्यालय स्थित है। गनीमत रही कि हादसे के वक्त कोई हताहत नहीं हुआ। बतादें कि हमीदिया कॉलेज का निर्माण सैकड़ों साल पहले हुआ था और पिछले कुछ वर्षों से इसकी हालत लगातार खराब होती जा रही है। यह कोई पहला मामला नहीं है कॉलेज भवन के हिस्से पहले भी कई बार गिर चुके हैं, लेकिन जिम्मेदार अब तक मरम्मत या पुनर्निर्माण को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठा पाए हैं।
जोखिम के बावजूद प्राचार्य नहीं हटे कार्यालय से
जानकारी के अनुसार, बिल्डिंग गिरने के बावजूद प्राचार्य डॉ. अनिल शिवानी अब भी उसी पुराने कार्यालय में बैठ रहे हैं, जबकि उच्च शिक्षा विभाग ने मैनिट और एसपीए से भवन की संरचनात्मक जांच कराने के निर्देश पहले ही दे रखे हैं।
यह भी पढ़ें-प्रदेश के अलग-अलग जिलों से उपभोक्ता पहुंचे भोपाल, बताया दर्द, 200 की जगह आ रहा 2000 का बिजली बिल
विज्ञापन
जिम्मेदारों की लापरवाही उजागर
कॉलेज परिसर में छात्रों और स्टाफ की रोजाना आवाजाही होती है, ऐसे में भवन का गिरना एक गंभीर सुरक्षा खतरा है। लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्ययोजना सामने नहीं आई है। न ही भवन की तत्काल मरम्मत की घोषणा की गई है और न ही वैकल्पिक व्यवस्था। छात्रों और अभिभावकों में इस घटना को लेकर नाराजगी है। उनका कहना है कि प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। ऐसे हालात में हमीदिया कॉलेज जैसे शैक्षणिक संस्थान में पढ़ाई और सुरक्षा दोनों ही सवालों के घेरे में हैं।
यह भी पढ़ें-कफ सिरप कांड में CM का एक्शन; मप्र के ड्रग कंट्रोलर हटाए गए, डिप्टी डायरेक्टर समेत तीन अफसर निलंबित