फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Cough Syrup: Opposition leader alleges government is hiding child death figures, demands better treatment for

Cough Syrup: नेता प्रतिपक्ष का बड़ा आरोप, बच्चों की मौत के आंकड़े छुपा रही सरकार,बच्चों को बेहतर इलाज की मांग

Wed, 08 Oct 2025 04:33 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Wed, 08 Oct 2025 04:33 PM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया है कि वह बच्चों की मौत के सही आंकड़े छिपा रही है और पीड़ित परिवारों को राहत देने के बजाय मामले को टालने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
Cough Syrup: Opposition leader alleges government is hiding child death figures, demands better treatment for
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छिंदवाड़ा में कथित जहरीली कफ सिरप से हुई बच्चों की मौत पर सियासत तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया है कि वह बच्चों की मौत के सही आंकड़े छिपा रही है और पीड़ित परिवारों को राहत देने के बजाय मामले को टालने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन


20 से अधिक बच्चों की मौत
सिंघार ने कहा कि अब तक 20 से अधिक बच्चों की मौत हो चुकी है और कई बच्चे अभी भी वेंटिलेटर पर हैं। उन्होंने सवाल किया कि “अगर किसी मंत्री के बच्चे को कुछ होता, तो सरकार उसे एयरलिफ्ट कर देश के बड़े अस्पताल में भेज चुकी होती। लेकिन गरीबों के बच्चों के लिए सरकार के पास इलाज के पैसे नहीं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के "यह पुरानी बात हो गई है" वाले बयान पर सिंघार ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसे बेहद शर्मनाक और संवेदनहीन बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 साल में नहीं सुधरी स्वास्थ्य व्यवस्था
सिंघार ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाएं चरमरा चुकी हैं, ग्रामीण इलाकों में डॉक्टर और उपकरणों की भारी कमी है। बच्चों को पोषण नहीं मिल रहा और योजनाएं सिर्फ कागजों पर चल रही हैं। उन्होंने कहा कि बाल अपराध, कुपोषण और चिकित्सा लापरवाही में प्रदेश की स्थिति बेहद चिंताजनक है।


यह भी पढ़ें-तीन और मासूमों की गई जान, MP में अब तक 20 बच्चों की मौत; 'कोल्ड्रिफ' के मालिक होंगे गिरफ्तार


कंपनी पर एफआईआर कब?
उमंग सिंघार ने पूछा कि घटना के लिए जिम्मेदार दवा कंपनी के खिलाफ एफआईआर कब होगी? उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उपमुख्यमंत्री ने जिस कफ सिरप को पहले क्लीन चिट दी थी, अब वही घटनास्थल पर दौरे कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें-भोपाल के दवा बाजार में FDA का छापा,प्रतिबंधित कफ सिरप रेस्पिफ्रेस डी और ANF की 80 बॉटल्स की जब्त

क्या 25 हजार बच्चों की ट्रेसिंग की जाएगी?
सिंघार ने सरकार से यह भी सवाल किया कि क्या छिंदवाड़ा के परासिया ब्लॉक के 25 हजार बच्चों की ट्रेसिंग की जाएगी? साथ ही उन्होंने यह जानकारी भी मांगी कि तमिलनाडु की जिस कंपनी से यह दवा आई थी, उसकी सप्लाई किन-किन जिलों में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed