Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Railway arrangements for those traveling to Bihar for Chhath: Five special trains announced, with stops at Bho

छठ पर बिहार जाने वालों के लिए रेलवे का इंतजाम: पांच स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, भोपाल, इटारसी और बीना में ठहराव

Mon, 09 Nov 2026 03:33 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Mon, 09 Nov 2026 03:33 PM IST
सार

दिवाली और छठ पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए पांच स्पेशल ट्रेन सेवाओं का इंतजाम किया है। बेंगलुरु, उधना, एलटीटी और पुणे से बरौनी, दानापुर और गोरखपुर के लिए ट्रेनें चलेंगी। इनका इटारसी, भोपाल और बीना स्टेशनों पर ठहराव रहेगा।

विज्ञापन
Railway arrangements for those traveling to Bihar for Chhath: Five special trains announced, with stops at Bho
रेलवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिवाली और छठ पर घर जाने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनों का इंतजाम किया है। बेंगलुरु, सूरत और पुणे-मुंबई से बिहार के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इनमें बरौनी और दानापुर के अलावा गोरखपुर के लिए भी ट्रेन शामिल है। खास बात यह है कि इन ट्रेनों का भोपाल मंडल के इटारसी, भोपाल और बीना स्टेशनों पर ठहराव रहेगा। इससे बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। रेलवे की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, पांच स्पेशल ट्रेन सेवाओं में बेंगलुरु-बरौनी, उधना-बरौनी, एलटीटी-दानापुर, एलटीटी-गोरखपुर और पुणे-दानापुर ट्रेन शामिल हैं। इनमें कुछ ट्रेनें नियमित अंतराल पर चलेंगी, जबकि कुछ त्योहारों की भीड़ को देखते हुए एक या विशेष तारीख पर संचालित होंगी।
विज्ञापन


बेंगलुरु और सूरत से बरौनी के लिए ट्रेनें
बेंगलुरु-बरौनी स्पेशल 9 नवंबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार रात 11 बजे बेंगलुरु से चलेगी। बुधवार सुबह 8:40 बजे इटारसी पहुंचकर 8:50 बजे रवाना होगी और गुरुवार सुबह 7:30 बजे बरौनी पहुंचेगी। वापसी में बरौनी से 12 नवंबर से 3 दिसंबर तक प्रत्येक गुरुवार रात 11 बजे ट्रेन चलेगी। वहीं उधना-बरौनी स्पेशल 10 नवंबर को दोपहर 3 बजे उधना से रवाना होगी। बुधवार रात 2:20 बजे इटारसी पहुंचकर 2:30 बजे आगे बढ़ेगी और 12 नवंबर सुबह 4 बजे बरौनी पहुंचेगी। वापसी में यह 12 नवंबर को सुबह 8:30 बजे बरौनी से चलेगी।
विज्ञापन


मुंबई से दानापुर और गोरखपुर के लिए स्पेशल ट्रेनें
एलटीटी-दानापुर अनारक्षित स्पेशल 10 नवंबर को रात 11:55 बजे रवाना होगी। 11 नवंबर को दोपहर 2:04 बजे इटारसी पहुंचकर 2:07 बजे रवाना होगी। 12 नवंबर को सुबह 10:30 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में 12 नवंबर को दानापुर से दोपहर 1:30 बजे चलकर 13 नवंबर को सुबह 10:01 बजे इटारसी पहुंचेगी। एलटीटी-गोरखपुर स्पेशल 10 नवंबर को दोपहर 2:50 बजे रवाना होगी। यह 11 नवंबर को सुबह 3:56 बजे इटारसी, 6:01 बजे भोपाल और 8:26 बजे बीना पहुंचेगी। रात 11:50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में 12 नवंबर को सुबह 5:30 बजे गोरखपुर से चलकर बीना, भोपाल और इटारसी होते हुए एलटीटी पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुणे से दानापुर के लिए वन-वे ट्रेन
पुणे-दानापुर वन-वे स्पेशल 10 नवंबर को रात 8:20 बजे पुणे से रवाना होगी। 11 नवंबर को सुबह 11:45 बजे इटारसी पहुंचकर पांच मिनट बाद रवाना होगी। यह ट्रेन 12 नवंबर को सुबह 5:50 बजे दानापुर पहुंचेगी। इसमें 22 एलएचबी कोच लगाए जाएंगे।


यह भी पढ़ें-भोपाल में दिवाली की रात आग का तांडव: तीसरी मंजिल पर फंसा परिवार, 40 फीट ऊंचाई से रस्सी के सहारे तीनों को बचाया


कोच और ठहराव की जानकारी
स्पेशल ट्रेनों में सामान्य, स्लीपर और वातानुकूलित श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे। एलटीटी-दानापुर अनारक्षित ट्रेन में 20 कोच होंगे। एलटीटी-गोरखपुर में भी 20 एलएचबी कोच रहेंगे। पुणे-दानापुर ट्रेन में 22 एलएचबी कोच लगाए जाएंगे। यात्री ट्रेनों के समय और आरक्षण की जानकारी रेलवे हेल्पलाइन 139 या एनटीईएस ऐप और वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed