फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Coronavirus in bhopal, 20 houses containment zone, 72 percent icu ward full

भोपाल में बेकाबू हुआ कोरोना : 20 घर कंटेंमेंट जोन घोषित, 72 फीसदी आईसीयू बेड फुल, होली को लेकर गाइडलाइंस जारी

Sun, 28 Mar 2021 01:12 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 28 Mar 2021 01:12 PM IST
सार

  • जिला प्रशासन ने एहतियातन 20 घरों को कंटेंमेंट जोन घोषित कर दिया है
  • अधिकारियों के अनुसार संबंधित क्षेत्रों के निवासियों को होम क्वारंटीन में रहना अनिवार्य होगा

विज्ञापन
Coronavirus in bhopal, 20 houses containment zone, 72 percent icu ward full
भोपाल में कंटेंमेंट जोन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इस खतरनाक वायरस के प्रसार को खत्म करने के लिए भोपाल जिला प्रशासन ने एहतियातन 20 घरों को कंटेंमेंट जोन घोषित कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार संबंधित क्षेत्रों के निवासियों को होम क्वारंटीन में रहना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, हर घर में दो से पांच लोग संक्रमित हैं। प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि सात दिन बाद निगेटिव रिपोर्ट आने पर ही इनको बाहर आने की इजाजत होगी। इतना ही नहीं इनके आस-पास के घरों को भी सेनिटाइज किए जाने की योजना है। आगे से जिस घर में दो से ज्यादा मरीज मिलेंगे, उन्हें कंटेंमेंट जोन घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन


आईसीयू वार्ड की हालत खराब
शहर में अचानक मामले बढ़ने से स्थिति गंभीर हो गई है। राजधानी में 16 सरकारी और निजी अस्पतालों में आईसीयू और एचडीयू के 400 बेड रिजर्व हैं। इनमें से 72 फीसदी भर चुके हैं। 35 मरीज अभी वेंटिलेटर पर हैं।  ऑक्सीजन सपोर्ट वाले 581 बेड में से 401 फुल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


होली को लेकर गाइडलाइंस जारी
वहीं देर रात 1:30 बजे कलेक्टर अविनाश लवानिया ने कहा कि होलिका दहन, शब-ए-बरात 20 लोगों के साथ मना सकेंगे। भीड़ न हो, इसका ध्यान रखें। बता दें कि प्रशासन ने पहले दोनों पर्व के सार्वजनिक तौर पर मनाने पर पाबंदी लगाई थी।

 राज्य में 30 अप्रैल तक हो सकता है कोरोना विस्फोट
 राज्य में 30 अप्रैल तक सक्रिय मामले 50 हजार तक पहुंच सकते हैं। फिलहाल ये आंकड़ा 12,995 है। यह अनुमान शुक्रवार को हुई कोरोना समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को दी थी। इसी बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों से इस अनुमान के हिसाब से योजना बनाने को कहा है। 

इन शहरों में लॉकडाउन
बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को राज्य सरकार ने विदिशा, उज्जैन, ग्वालियर, नरसिंहपुर शहरों के साथ छिंदवाड़ा जिले के सौंसर में भी रविवार को लॉकडाउन का एलान कर दिया था।  मध्य प्रदेश सरकार इंदौर, भोपाल, जबलपुर, बैतूल, छिंदवाड़ा, रतलाम और खरगोन में रविवार को लॉकडाउन लगाने का फैसला पहले ही कर चुकी है। यानि कुल 12 शहरों में 28 मार्च को लॉकडाउन रहेगा।
 

पढ़िए भोपाल में लागू नई गाइडलाइन

  • होटल व रेस्टोरेंट में खाना बैठकर नहीं खा सकते। सिर्फ पैक करवाकर ले जा सकते हैं।

  • खाने की होम डिलीवरी भी रात 10 बजे तक ही हो सकेगी।

  • जिम, स्वीमिंग पूल, सिनेमाघर पूरी तरह से बंद रहेंगे।

  • सभी पिकनिक स्पॉट आगामी आदेश तक बंद रहेंगे।

  • सभी धार्मिक स्थल बंद रहेंगे। यहां पर आम लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। 

  • होली समेत सभी त्योहार सिर्फ घर में रहकर मनाए जा सकेंगे।

  • कोई सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं किया जा सकेगा।

  • नाइट कर्फ्यू रात 10 बजे की जगह रात 9 बजे से लागू होगा। 

  • रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक दुकानें व अन्य संस्थान बंद रहेंगे।

  • शहर में हर रविवार को लॉकडाउन रहेगा। 

  • यह लॉकडाउन शनिवार रात 9 बजे शुरू होकर सोमवार सुबह 6 बजे तक रहेगा। 

  • रैली, जुलूस, गेर (होली का जुलूस), यात्रा, प्रदर्शन और धरने पर रोक रहेगी।

  • शादी में सिर्फ 50 लोग ही शामिल हो सकते हैं। इसके लिए पहले से अनुमति लेनी होगी।

  • शवयात्रा में अधिकतम 20 और मृत्युभोज में सिर्फ 50 लोग ही शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed