फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Congress worker arrested for molesting a minor, BJP asked- what kind of women's respect is this

MP News: नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार, भाजपा ने पूछा- यह कैसा नारी सम्मान

Thu, 01 Jun 2023 07:02 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह/भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह/भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 01 Jun 2023 07:02 PM IST
सार

दमोह में एक कांग्रेस कार्यकर्ता को नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस पर भाजपा ने सवाल पूछा कि क्या यह है कांग्रेस नारी सम्मान?
 

विज्ञापन
Congress worker arrested for molesting a minor, BJP asked- what kind of women's respect is this
दमोह में टीआई से बात करती पीड़ित लड़की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह में कांग्रेस कार्यकर्ता नौशाद खान को नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करते हुए पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लड़की ने  कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस ने छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


14 वर्षीय किशोरी ने नौशाद खान के विरुद्ध कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की है। किशोरी ने शिकायत में कहा कि वह अपने घर से अस्पताल की तरफ आ रही थी। तभी स्कूटी से नौशाद उसका पीछा कर रहा था। उसे देखकर वह बस स्टैंड की तरफ चली गई। वह बस स्टैंड की तरफ उसके पीछे-पीछे आने लगा। वह लगातार पीछा कर रहा था। तब वह वापस अस्पताल की तरफ आने लगी। नौशाद भी उसके पीछे-पीछे आया। उससे स्कूटी पर बैठने का इशारा किया। इससे किशोरी डर गई। तभी वहां पर दो युवक आए। उन्होंने किशोरी की मदद की। उसने अपनी मां के साथ कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। किशोरी की शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने नौशाद खान को गिरफ्तार कर लिया है। नौशाद खान कांग्रेस का कार्यकर्ता है जो प्रतिदिन किसी न किसी नेता के साथ पार्टी के कार्यक्रमों में शामिल रहता है। वह किसी पद पर नहीं है। एक दिन पहले ही वह नारी सम्मान योजना के फार्म भरवा रहा था। कोतवाली टीआई विजय सिंह राजपूत ने कहा कि नौशाद खान पर धारा 354,509 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि नौशाद खान कांग्रेस के आईटी सेल का काम देखता था। विधानसभा उपचुनाव के बाद से ही पार्टी से बाहर चल रहा था। 
विज्ञापन


यह कैसा नारी सम्मानः भाजपा
भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता नेहा बग्गा ने कहा कि नारी सम्मान योजना के नाम पर कांग्रेस नेता नौशाद खान महिलाओं के घर-घर जाकर फॉर्म भरवा रहा था। यह कैसा नारी सम्मान है। नौशाद खान ने 14 साल की नाबालिग से छेड़छाड़ की और अब उसके खिलाफ मामला दर्ज है। कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह महिला सांसद को टंच माल कहते हैं। कमलनाथ महिलाओं को आइटम कहते हैं। नौशाद खान जैसे छेड़छाड़ करने वाले कार्यकर्ताओं को कांग्रेस सम्मानित करने का काम करती है और महिलाओं का अपमान करने का काम करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed