फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Congress sounds organizational bugle from Bhopal: Major meeting at the Connect Center, roadmap for strengtheni

भोपाल से कांग्रेस का संगठनात्मक बिगुल: कनेक्ट सेंटर में बड़ी बैठक, बूथ से पंचायत तक मजबूती का रोडमैप तय

Sat, 07 Feb 2026 06:28 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sat, 07 Feb 2026 06:28 PM IST
सार

भोपाल के इंदिरा भवन स्थित कनेक्ट सेंटर में कांग्रेस की अहम संगठनात्मक बैठक हुई, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और प्रभारी हरीश चौधरी ने संगठन सशक्तिकरण की समीक्षा की। बैठक में बूथ, पंचायत और वार्ड स्तर तक संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका बढ़ाने और कनेक्ट सेंटर के जरिए संवाद प्रभावी करने पर जोर दिया गया।

विज्ञापन
Congress sounds organizational bugle from Bhopal: Major meeting at the Connect Center, roadmap for strengtheni
पीसीसी में बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने संगठन को जमीनी स्तर तक धार देने के लिए भोपाल से बड़ा संगठनात्मक अभियान छेड़ दिया है। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय इंदिरा भवन स्थित कनेक्ट सेंटर में शुक्रवार को हुई अहम बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने बूथ से लेकर पंचायत स्तर तक संगठन सशक्तिकरण की दिशा में चल रहे कार्यों की व्यापक समीक्षा की।बैठक में कांग्रेस की आगामी रणनीति, संगठनात्मक ढांचे और कार्ययोजना को लेकर गहन मंथन हुआ। खास तौर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने और कनेक्ट सेंटर के जरिए संगठन और कार्यकर्ताओं के बीच संवाद को और मजबूत करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन



ग्राम पंचायत से वार्ड तक बनेगी मजबूत कांग्रेस
इसके बाद इंदिरा भवन में आयोजित संगठनात्मक बैठक में ग्राम पंचायत और वार्ड समितियों के गठन, संगठन विस्तार और समयबद्ध कार्ययोजना लागू करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कांग्रेस नेतृत्व ने साफ संकेत दिए कि अब संगठन को केवल कागजों में नहीं, बल्कि जमीन पर मजबूती दी जाएगी।
विज्ञापन


जीतू पटवारी के सख्त निर्देश
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने साफ शब्दों में कहा कि संगठन को बूथ, पंचायत और वार्ड स्तर तक मजबूत करना प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जनता से सीधे जुड़ने और तय कार्यक्रमों को पूरी प्रतिबद्धता के साथ लागू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



तीन दिन का संगठनात्मक दौरा, 11 जिलों पर फोकस
बैठक में प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, राष्ट्रीय सचिव व सह प्रभारी चंदन यादव, पूर्व मंत्री एवं SIR प्रभारी सज्जन सिंह वर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री संजय कामले, कनेक्ट सेंटर प्रभारी राजीव सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष जेपी धनोपिया सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी तीन दिन तक मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान भोपाल और उज्जैन में रहकर वे 11 जिलों के जिला कांग्रेस अध्यक्षों, जिला प्रभारियों, विधानसभा प्रभारियों और ब्लॉक अध्यक्षों के साथ सिलसिलेवार बैठकें करेंगे।

यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश में एक बार फिर बढ़ी ठंड, प्रदेश के 11 शहरों का तापमान 10 डिग्री से नीचे लुढ़का


बीजेपी सरकार की नीतियों पर हमले की तैयारी

बैठकों में बीजेपी सरकार की योजनाओं में सामने आ रही कमियों को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने और कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने की रणनीति पर चर्चा होगी। साथ ही अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए संगठनात्मक अभियान को तेज करने पर जोर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें-भोपाल में Ola-Uber-Rapido ठप, 2 घंटे की हड़ताल से जताया विरोध, ड्राइवरों ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी


भोपाल संभाग का मंथन
रविवार 8 फरवरी को भोपाल में भोपाल जिले के जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, विधानसभा प्रभारी और ब्लॉक अध्यक्षों के साथ बैठक होगी। इसके बाद सीहोर, रायसेन, राजगढ़ और विदिशा जिलों के पदाधिकारियों के साथ मंथन किया जाएगा। इसी दिन प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की मौजूदगी में संयुक्त संभागीय बैठक भी प्रस्तावित है।

 उज्जैन संभाग की बड़ी बैठक
9 फरवरी को कांग्रेस नेतृत्व उज्जैन में उज्जैन संभाग के संगठन की समीक्षा करेगा। पहले जिला कांग्रेस उज्जैन के पदाधिकारियों से बैठक होगी, फिर शाजापुर, देवास, मंदसौर, रतलाम, नीमच और आगर जिलों के पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग सत्र होंगे। दिन के अंत में संयुक्त संभागीय बैठक के जरिए आगे की दिशा तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed