Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Congress members gather in Bhopal; Nakul Nath says every Congress worker is essential, while supporters raise

भोपाल में जुटे कांग्रेसी: नकुलनाथ बोले- कांग्रेस का हर कार्यकर्ता जरूरी, समर्थकों ने लगाए सीएम बनाने के नारे

Sat, 14 Nov 2026 06:56 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Sat, 14 Nov 2026 06:56 PM IST
सार

भोपाल में नकुलनाथ के दीपावली मिलन समारोह में प्रदेशभर से हजारों कांग्रेसी जुटे। समर्थकों ने एयरपोर्ट पर उन्हें भावी मुख्यमंत्री बताते हुए नारे लगाए। नकुलनाथ ने कहा कि उनका पहला प्यार छिंदवाड़ा है और मुख्यमंत्री पद का फैसला पार्टी करेगी। उन्होंने कांग्रेस को एकजुट बताते हुए कहा कि हर कार्यकर्ता जरूरी है।

विज्ञापन
Congress members gather in Bhopal; Nakul Nath says every Congress worker is essential, while supporters raise
नकुलनाथ के साथ पीसीसी चीफ और दूसरे नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल में शनिवार को पूर्व सांसद नकुलनाथ ने दीपावली मिलन समारोह के बहाने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच अपनी सक्रियता दिखाई। कमलनाथ के सरकारी आवास पर आयोजित कार्यक्रम में दीपावली मिलन, पंडित जवाहरलाल नेहरू जयंती और कमलनाथ के जन्मदिन के उपलक्ष्य में प्रदेशभर से कांग्रेसी जुटे। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री, सांसद, विधायक और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। एयरपोर्ट पर नकुलनाथ के स्वागत के दौरान समर्थकों ने 'हमारा सीएम कैसा हो, नकुल भैया जैसा हो' के नारे भी लगाए।
विज्ञापन



नकुलनाथ ने किया सोनिया गांधी की पुस्तक का अनावरण
नकुलनाथ ने रोशनपुरा पहुंचकर पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी और पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ सोनिया गांधी की पुस्तक का अनावरण किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए कहा कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता जरूरी है और पार्टी पूरी तरह एकजुट है।
विज्ञापन


सीएम पद पर बोले- पहला प्यार छिंदवाड़ा
नकुलनाथ को भावी मुख्यमंत्री बनाने की मांग और उनके समर्थन में लगे पोस्टरों को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनका पहला प्यार छिंदवाड़ा है। मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इसका फैसला पार्टी करेगी। उन्होंने छिंदवाड़ा में विकास कार्यों को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि भाजपा सांसद बनने के बाद अब तक वहां एक भी सड़क नहीं बनी। देश में ट्रिपल इंजन की सरकार होने के बावजूद छिंदवाड़ा में विकास कार्य नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-बीएमएचआरसी: डेढ़ साल से पानी की बूंद तक नहीं निगल पा रहा था युवक, डॉक्टरों ने बड़ी आंत से बना दी नई भोजन नली


कांग्रेस नेताओं ने भी दी प्रतिक्रिया
कार्यक्रम में दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने नकुलनाथ की लॉन्चिंग बताए जाने पर भाजपा के आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि नकुलनाथ पांच साल तक सांसद रह चुके हैं, ऐसे में उनकी लॉन्चिंग की बात बेमानी है। पीएसी की बैठकों में गैरमौजूदगी पर उन्होंने कहा कि नकुलनाथ संबंधित नेताओं को अनुपस्थिति का कारण बताते हैं। वहीं, कमलनाथ की राजनीतिक विरासत को लेकर पूर्व मंत्री एवं विधायक लखन घनघोरिया ने कहा कि यह स्वाभाविक रूप से नकुलनाथ के हाथ में होगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed