फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Congress and BJP student organizations face to face, NSUI will oppose ABVP's school membership campaign

MP NEWS : कांग्रेस बीजेपी के छात्र संगठन आमने-सामने, ABVP के स्कूल सदस्यता अभियान का NSUI करेगी विरोध

Thu, 25 Jul 2024 08:59 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Thu, 25 Jul 2024 08:59 PM IST
सार

कांग्रेस और बीजेपी के छात्र संगठन आमने-सामने आ गए हैं। जहां एक तरफ बीजेपी का छात्र संगठन एबीवीपी स्कूलो में सदस्यता अभियान चला रही है, वहीं कांग्रेस का छात्र संगठन एनएसयूआई इसके विरोध में उतर आई है।

विज्ञापन
Congress and BJP student organizations face to face, NSUI will oppose ABVP's school membership campaign
एनएसयूआई और एबीवीपी - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार


विज्ञापन
मध्य प्रदेश में कांग्रेस और बीजेपी के छात्र संगठन आमने-सामने आ गए हैं। जहां एक तरफ बीजेपी का छात्र संगठन एबीवीपी स्कूलो में सदयता अभियान चला रही है, वहीं कांग्रेस का छात्र संगठन एनएसयूआई इसके विरोध में उतर आए है। एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौक से ने कहा है कि एबीवीपी स्कूलो में हेलो सदस्यता के नाम पर गुंडागर्दी अभियान चल रही है चला रही है।

एनएसयूआई का आरोप,जबरदस्ती सदस्यता अभियान 
चौकसे ने कहा है कि पूरे प्रदेश में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा स्कूलों में जाकर जबरदस्ती सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है जोकि पूर्णतः अनुचित है क्योंकि स्कूली अवस्था में स्कूल के छात्र 5 साल से 15 साल की उम्र में  होते है , उसे समय छात्रों को अच्छा आचरण सीखने के बजाय एबीवीपी गलत तरीके जबरदस्ती गुंडागर्दी कर करना सीखा रही है एवं मासूम बच्चों के बीच गलत सन्देश दे रही है। चौकसे ने कहा है कि सदस्यता अभियान के नाम पर सरकार एवं आरएसएस के इशारे पर एबीवीपी महज स्कूली बच्चों का राजनीतीकरण करना चाहती है। 
विज्ञापन


शुक्रवार को प्रदेशभर के सभी जिला कलेक्टरों को देंगे ज्ञापन
भोपाल के एक निजी विद्यालय के अध्यापकों के साथ जिस प्रकार से एबीवीपी के गुंडो ने मारपीट की एवं गुंडागर्दी की उससे स्कूली छात्रों के बीच गलत संदेश गया है। एनएसयूआई एबीवीपी के सदस्यता अभियान का विरोध करती है। एक तरफ एनएसयूआई  छात्रों के बीच जाकर उन्हें गांधी जी,अंबेडकर जी , स्वामी विवेकानंद ,नेहरू जी के बारे में पढ़ने का काम करती वहीं दूसरी तरफ एबीवीपी छात्रों को कम उम्र में ही गुंडागर्दी की ट्रेनिंग देने का कार्य सरकार के और अधिकारियों से मिलीभगत करके कर रही है। एनएसयूआई शुक्रवार को पूरे प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टरों से मिलकर इस असमाजिक सदस्यता अभियान पर तत्काल रोक लगाने को मांग करेंगी एवं ज्ञापन सौंपेगी।।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed