फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP CM Shivraj Sent Off The Pilgrims By Flight, First State to Introduce Free Air Travel for Pilgrims

MP: सीएम शिवराज ने तीर्थयात्रियों को फ्लाइट से किया रवाना, विमान से यात्रा कराने वाला पहला प्रदेश बना एमपी

Sun, 21 May 2023 12:58 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 21 May 2023 12:58 PM IST
सार

मध्यप्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जो कि बुजुर्गों को मुफ्त में हवाई जहाज से तीर्थ यात्रा का अवसर प्रदान कर रहा है। तीर्थयात्रियों को रवाना करने से पहले सीएम शिवराज ने बुजुर्गों को शाल-श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया।

विज्ञापन
MP CM Shivraj Sent Off The Pilgrims By Flight, First State to Introduce Free Air Travel for Pilgrims
सीएम ने तीर्थयात्रियों को किया रवाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज रविवार को भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का शुभारंभ किया। प्रदेश के अलग-अलग जिलों के करीब 32 बुजुर्ग तीर्थ यात्रियों को इंडिगो की फ्लाइट से प्रयागराज के लिए रवाना किया गया है। मध्यप्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जो कि बुजुर्गों को मुफ्त में हवाई जहाज से तीर्थ यात्रा का अवसर प्रदान कर रहा है। तीर्थयात्रियों को रवाना करने से पहले सीएम शिवराज ने बुजुर्ग तीर्थयात्रियों को शाल-श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया और उन्हें गले लगाकर उनका आशीर्वाद भी लिया।
विज्ञापन


विज्ञापन


इस मौके पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इन बुजुर्गों ने कभी हवाई यात्रा नहीं की थी, पहली बार हवाई जहाज से तीर्थ यात्रा करने जा रहे हैं। पहले हवाई जहाज उड़ते देखते थे,अब कह रहे हैं कि हम उसमें ख़ुद उड़कर जा रहे हैं। मेरा मन भावनाओं से भरा हुआ है। अपने बुजुर्गों को तीर्थयात्रा करवाकर मुझे लग रहा है कि मेरा भी जीवन धन्य हो गया है। हर एक की इच्छा होती है कि मृत्यु के पहले एक बार तीर्थ दर्शन करके आए, जो संपन्न हैं वो अपने पैसों से चले जाते हैं, लेकिन मध्यमवर्गीय परिवार और गरीब भाई बहन दर्शन करने नहीं जा पाते हैं। एक बार बुजुर्ग पंचायत हमने बुलायी थी, हम बात कर रहे थे तो बुजुर्ग ने मुझसे बोला बेटा मरने के पहले तीर्थ दर्शन करवा दे। उसी से ये विचार उत्पन्न हुआ कि बुजुर्गों को तीर्थयात्रा करवानी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि पहले एक गलत नियम बन गया था शायद कि एक परिवार से एक जाए। लेकिन हम और पैसे की व्यवस्था करेंगे दादा जाए तो दादी भी जाएं। माता जाएं और पिता भी जाए इसलिए अब अगली उड़ान से जोड़े से तीर्थयात्रा होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed