{"_id":"6588113ef6595041c608ada5","slug":"cm-mohan-yadav-met-anurag-thakur-and-lok-sabha-speaker-2023-12-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MP Politics: CM यादव ने की राष्ट्रपति मुर्मू से चर्चा, केंद्रीय मंत्री ठाकुर-लोकसभा अध्यक्ष बिड़ला से भी मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Politics: CM यादव ने की राष्ट्रपति मुर्मू से चर्चा, केंद्रीय मंत्री ठाकुर-लोकसभा अध्यक्ष बिड़ला से भी मिले
Sun, 24 Dec 2023 04:42 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 24 Dec 2023 04:42 PM IST
सार
MP Politics: मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव दिल्ली प्रवास पर हैं। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से भी भेंट कर अनेक विषयों पर चर्चा की। बता दें कि यह मुख्यमंत्री डॉ. यादव की कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत पहली मुलाकात थी।
विज्ञापन
मोहन यादव ने महामहीम राष्ट्रपति मुर्मू से भेंट की।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने अपने दिल्ली प्रवास के दौरान रविवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से सौजन्य भेंट की। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से भी मुलाकात की।
विज्ञापन
सीएम यादव पहले केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से मिले। इसके बाद उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बिड़ला को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। यह मुख्यमंत्री डॉ. यादव की कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत पहली मुलाकात थी।
विज्ञापन
Trending Videos
लोकसभा अध्यक्ष बिड़ला से मिले सीएम यादव
- फोटो : अमर उजाला
बिड़ला ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को नए पद व दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं और विविध विषयों पर चर्चा की। लोकसभा अध्यक्ष बिड़ला ने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव अपनी प्रगतिशील सोच से मध्य प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।
हिमाचली रीति से अभिनंदन
इधर, केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने मुख्यमंत्री का पारंपरिक हिमाचली रीति से अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में खेल व खिलाड़ियों को बढ़ावा देने व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत निर्माण संकल्प में मध्यप्रदेश के युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने संबंधी विभिन्न विषयों पर केंद्रीय मंत्री ठाकुर से विस्तृत चर्चा की।
हिमाचली रीति से अभिनंदन
इधर, केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने मुख्यमंत्री का पारंपरिक हिमाचली रीति से अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में खेल व खिलाड़ियों को बढ़ावा देने व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत निर्माण संकल्प में मध्यप्रदेश के युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने संबंधी विभिन्न विषयों पर केंद्रीय मंत्री ठाकुर से विस्तृत चर्चा की।
