{"_id":"6757207b624d7d349a0be76c","slug":"cm-highlights-government-s-achievements-announces-bhoomipujan-of-18-thousand-crore-projects-in-jan-kalyan-par-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सीएम ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां, बोले- जन कल्याण पर्व में 18 हजार करोड़ कार्यों का होगा भूमिपूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सीएम ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां, बोले- जन कल्याण पर्व में 18 हजार करोड़ कार्यों का होगा भूमिपूजन
Mon, 09 Dec 2024 10:31 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Mon, 09 Dec 2024 10:31 PM IST
सार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ने कहा कि सरकार की योजनाओं से मध्यप्रदेश की प्रगति को नई दिशा मिल रही है। प्रदेश सरकार की उपलब्धी गिनाई।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान प्रदेश सरकार की विभिन्न उपलब्धियों को साझा किया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार की योजनाओं ने राज्य के विकास को गति दी है। मुख्यमंत्री ने बताया कि 11 दिसंबर से 26 दिसंबर तक जनकल्याण पर्व मनाया जाएगा। इस दौरान प्रदेशभर में नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकारियों और पार्षदों के माध्यम से घर-घर जाकर पात्र हितग्राहियों को लाभ प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर 18 हजार करोड़ रुपये के कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा। 63 शासकीय सेवाओं से संबंधित समस्याओं का शिविर लगाकर मौके पर निराकरण किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वाजपेई का सपना साकार हो रहा है।
प्रदेश को दो नदी जोड़ो परियोजना की सौगात मिली
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री ने मध्यप्रदेश को नदी जोड़ो अभियान अंतर्गत 2 बड़ी परियोजनाएं दी है। इसमें बुंदेलखण्ड क्षेत्र की केन-बेतवा वृहद परियोजना और पार्वती- कालीसिंध-चंबल परियोजना है। इन दोनों परियोजनाओं से मध्यप्रदेश के साथ उत्तरप्रदेश और राजस्थान भी लाभान्वित होंगे। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही केन-बेतवा परियोजना का भूमि-पूजन प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किया जायेगा। केन-बेतवा परियोजना से मध्यप्रदेश के बुंदेलखण्ड क्षेत्र में वृहद स्तर पर सिंचाई होगी। साथ ही पेयजल भी उपलब्ध होगा। इससे पूरे क्षेत्र में समृद्धि आयेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गत् दो दशकों से लंबित पार्वती-कालीसिंध-चंबल परियोजना का हल निकालकर प्रधानमंत्री ने मध्यप्रदेश के 10 और राजस्थान के 13 जिलों को अनूठी सौगात दी है। साथ ही भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की नदी जोड़ो परियोजना के स्वप्न को साकार किया है।
पौने तीन लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 6 रीजनल कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया, जिनमें अभी तक पौने तीन लाख करोड़ रुपए रुपए के निवेश प्रस्ताव मिले है। इसके अलावा 16 जनवरी को शहडोल में आगामी रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव और फरवरी में भोपाल मेंजीआईएस प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ने कृषि क्षेत्र में मध्यप्रदेश की सफलता का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य कृषि उत्पादकता को बढ़ावा देने के लिए निरंतर काम कर रहा है। साथ ही, प्रदेश का दुग्ध उत्पादन 9 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज की संख्या एक साल में 50 तक पहुंचेंगी
मुख्यमंत्री ने बताया कि मध्यप्रदेश में अब तक 30 मेडिकल कॉलेज संचालित हो रहे हैं और आने वाले एक साल में इनकी संख्या 50 तक पहुंचाई जाएगी। इसके साथ ही, 5 नए आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज भी खोले जाएंगे। उन्होंने बताया कि किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने साइबर तहसील व्यवस्था लागू की है, जो देश में पहली बार मध्यप्रदेश में शुरू की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार एविएशन के क्षेत्र में कई विकास कार्य कर रही है, जिससे रीजनल एयर कनेक्टिविटी में सुधार हुआ है और हवाई यातायात के साथ-साथ पर्यटन को भी बढ़ावा मिल रहा है।
प्रदेश का बजट पांच साल में 7 लाख करोड़ करने का लक्ष्य
सीएम ने कहा कि सरकार ने सभी 55 जिलों में पुनः पुलिस बैंड के प्रबंधन समेत अन्य महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। इसके अलावा, प्रदेश में सभी त्योहारों को धूमधाम से मनाने का भी निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले 5 सालों में प्रदेश का बजट 7 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य है। इसके लिए सभी योजनाओं को जारी रखते हुए विकास की नई दिशा तय की जाएगी।