फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Century of life: Former DGP HM Joshi felicitated on his 100th birthday, played a key role in the eradication o

उम्र का शतक: पूर्व डीजीपी एचएम जोशी का 100 वें जन्म दिन पर अभिनंदन, दस्यु उन्मूलन में निभाई थी अहम भूमिका

Thu, 05 Mar 2026 10:26 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Thu, 05 Mar 2026 10:26 PM IST
सार

भोपाल में मध्यप्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक एच.एम. जोशी के 100वें जन्मदिन पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने उनके लंबे और प्रेरणादायी सेवाकाल को याद करते हुए उन्हें सम्मानित किया।

विज्ञापन
Century of life: Former DGP HM Joshi felicitated on his 100th birthday, played a key role in the eradication o
पूर्व डीजीपी एच.एम. जोशी के साथ डीजीपी कैलाश मकवाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक एचएम जोशी के 100वें जन्मदिन के अवसर पर भोपाल में एक गरिमामय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मध्य प्रदेश आईपीएस एसोसिएशन द्वारा पुलिस ऑफिसर्स मेस में आयोजित कार्यक्रम में जोशी का शॉल और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया। यह पल बेहद भावनात्मक और प्रेरणादायक रहा, जिसने पुलिस सेवा की परंपरा और पीढ़ियों के बीच सम्मान और जुड़ाव को दर्शाया। कार्यक्रम में डीजीपी कैलाश मकवाना समेत बड़ी संख्या में पूर्व और सेवारत आईपीएस अधिकारी मौजूद थे। वर्ष 2024 बैच की प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी और उज्जैन की सहायक पुलिस अधीक्षक काजल सिंह ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान जोशी के जीवन, उनके सेवा काल और उपलब्धियों पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई। इसमें उनके प्रशासनिक नेतृत्व, दस्यु उन्मूलन अभियानों में योगदान और पुलिस सेवा में किए गए महत्वपूर्ण कार्यों को दर्शाया गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bhopal news: एम्स में महिला डॉक्टर की मौत पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग सख्त, 15 दिन में कार्रवाई रिपोर्ट मांगी
विज्ञापन


जोशी का कार्यकाल प्रेरणादायी : मकवाना
इस अवसर पर मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने कहा कि एच.एम. जोशी का कार्यकाल मध्य प्रदेश पुलिस के इतिहास में प्रेरणादायी अध्याय के रूप में याद किया जाता है। उन्होंने अपने नेतृत्व, दूरदृष्टि और दृढ़ संकल्प से पुलिस बल को कठिन परिस्थितियों में भी प्रभावी दिशा दी। उनके कार्यकाल में चंबल और बुंदेलखंड क्षेत्र में दस्यु समस्या से निपटने के लिए प्रभावी रणनीति अपनाई गई, जिसके परिणामस्वरूप कई कुख्यात डकैतों का सफाया हुआ और बड़ी संख्या में डकैतों ने आत्मसमर्पण किया। समारोह में पूर्व आईपीएस अधिकारियों ने भी जोशी के साथ अपने अनुभव साझा किए। इस दौरान एचएम जोशी ने पुलिस सेवा को समाज की सेवा बताते हुए अधिकारियों से ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा की भावना के साथ काम करने का संदेश दिया। आईपीएस एसोसिएशन के अध्यक्ष चंचल शेखर ने कहा कि एचएम जोशी सभी पुलिस अधिकारियों के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं और उनका 100वां जन्मदिन पूरे पुलिस परिवार के लिए गौरव का अवसर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed