फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Campaign against cervical cancer begins: 15 girls vaccinated on the first day in Bhopal, learn why the vaccine

सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ अभियान शुरू: भोपाल में पहले दिन 15 बेटियों को लगा टीका, जाने क्यों जरूरी है वैक्सीन

Sat, 28 Feb 2026 07:13 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Sat, 28 Feb 2026 07:13 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो गई है। भोपाल के काटजू अस्पताल में पहले दिन 15 बालिकाओं को टीका लगाया गया और प्रत्येक को 30 मिनट निगरानी में रखा गया। प्रदेश में 90 दिनों के भीतर 8 लाख 14 वर्षीय बालिकाओं को निःशुल्क टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन
Campaign against cervical cancer begins: 15 girls vaccinated on the first day in Bhopal, learn why the vaccine
टीकाकरनण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के बाद सर्वाइकल कैंसर दूसरा सबसे बड़ा खतरा बना हुआ है। हर साल हजारों महिलाएं इसकी चपेट में आती हैं। इसी को देखते हुए प्रदेश में एचपीवी टीकाकरण अभियान की औपचारिक शुरुआत की गई। विशेषज्ञों के अनुसार एचपीवी वायरस सर्वाइकल कैंसर का मुख्य कारण है। किशोरावस्था में वैक्सीनेशन कराने से भविष्य में इस कैंसर का खतरा 80-85 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है। भारत में हर साल करीब 1.25 लाख महिलाएं इस बीमारी की चपेट में आती हैं और लगभग 75 हजार महिलाओं की मौत हो जाती है। सरकार का दावा है कि यह अभियान सिर्फ टीकाकरण कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ी को एक गंभीर बीमारी से बचाने की बड़ी पहल है। अब नजर इस बात पर है कि 90 दिनों में 8 लाख बेटियों तक यह सुरक्षा कवच कितनी तेजी से पहुंच पाता है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहल यादन वर्चुअली जुड़े। भोपाल के डॉ. कैलाशनाथ काटजू अस्पताल से राज्य स्तरीय शुरुआत की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन


पहले दिन क्या रहा हाल
भोपाल में अभियान के पहले दिन 15 बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगाई गई। सबसे पहला टीकाकरण 14 वर्षीय भाव्या का किया गया। अस्पताल परिसर में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक टीकाकरण सत्र चला। सभी बालिकाओं को टीका लगाने के बाद 30 मिनट निगरानी में रखा गया। एक किशोरी तान्या माथुर को टीका लगने के बाद हल्के चक्कर और खांसी की शिकायत हुई। डॉक्टरों ने तुरंत जांच की, ब्लड प्रेशर सामान्य पाया गया और ओआरएस देने के बाद 10 मिनट में स्थिति सामान्य हो गई। चिकित्सकों ने बताया कि बच्ची सुबह से खाली पेट थी, वैक्सीन से कोई गंभीर दुष्प्रभाव नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


8 लाख बेटियों का लक्ष्य
प्रदेश में 90 दिनों के भीतर 8 लाख 14 वर्षीय बालिकाओं को टीका लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। पहले चरण में करीब 5.8 लाख डोज जिलों में भेजी जा चुकी हैं। अभियान स्कूलों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, जिला अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में चलाया जाएगा।


यह भी पढ़ें-तीन माह में आएगा सख्त कानून, 10 साल की सजा और 1 करोड़ रुपये जुर्माना


मामलों में आएगी गिरावट
स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि  आज का दिन स्वास्थ्य के लिए ऐतिहासिक है। महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के बाद सर्वाइकल कैंसर सबसे ज्यादा पाया जाता है। लंबे समय से इसके समाधान को लेकर प्रयास चल रहे थे। एचपीवी वैक्सीनेशन से निश्चित रूप से मामलों में गिरावट आएगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश को 8 लाख वैक्सीन प्राप्त हो चुकी हैं और यह टीका पूरी तरह निःशुल्क दिया जा रहा है। साथ ही “निरोगी काया अभियान” के तहत जांच सुविधाएं बढ़ाई गई हैं और ग्रामीण क्षेत्रों तक स्क्रीनिंग की व्यवस्था की जा रही है।

यह भी पढ़ें-भोपाल में किताब-यूनिफॉर्म के नाम पर दबाव की शिकायतें, अब स्कूलों की होगी निगरानी, बनाया जांच दल


कैसे लगेगा टीका
14 वर्ष पूर्ण कर चुकी और 15 वर्ष से कम आयु की बालिकाएं पात्र हैं। अभियान शुरू होने के 90 दिन के भीतर 15 वर्ष की होने वाली बालिकाएं भी शामिल होंगी। टीकाकरण के लिए अभिभावक की सहमति जरूरी है। यू-विन पोर्टल पर पंजीकरण या सीधे सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर टीका लगवाया जा सकता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed