{"_id":"68f8f1b8fb909c723d02eb0b","slug":"bundelkhand-gets-the-gift-of-vande-bharat-on-diwali-khajuraho-varanasi-vande-bharat-express-timetable-release-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली पर बुंदेलखंड को मिला वंदे भारत का तोहफा, खजुराहो–वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस की समय-सारिणी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली पर बुंदेलखंड को मिला वंदे भारत का तोहफा, खजुराहो–वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस की समय-सारिणी जारी
Wed, 22 Oct 2025 09:47 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Wed, 22 Oct 2025 09:47 PM IST
सार
बुंदेलखंड के लिए फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्यार दिखाया है। दिवाली पर वंदे भारत का उपहार दिया हैं। इस नई सौगात से खजुराहो से वाराणसी तक की यात्रा आसान होगी। यह ट्रेन धार्मिक और पर्यटन स्थलों को जोड़ेगी, जिससे क्षेत्र का विकास तेज होगा।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ वीडी शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दीपावली के अवसर पर बुंदेलखंड क्षेत्र को केंद्र सरकार की ओर से एक बड़ी सौगात मिली है। खजुराहो से वाराणसी के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की समय-सारिणी जारी कर दी गई है। इस नई सेवा से मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच न केवल रेल संपर्क मजबूत होगा बल्कि धार्मिक और पर्यटन स्थलों तक पहुंचना भी पहले से आसान हो जाएगा। यह ट्रेन खजुराहो से दोपहर दोपहर 3:20 बजे रवाना होगी और महोबा, बांदा होते हुए चित्रकूट धाम स्टेशन पर शाम 6:13 बजे पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन प्रयागराज और विंध्याचल से गुजरते हुए रात 11 बजे वाराणसी पहुंचेगी। वहीं, वाराणासी से ट्रेन सुबह 5.25 बजे रवाना होगी और दोपहर 1.30 बजे खजुराहो पहुंचेंगी।
ये भी पढ़ें- MP News: उमा भारती ने कहा झांसी से 2029 लोकसभा चुनाव झांसी से लडूंगी,गोपाष्टमी पर शुरू होगा गौ-संवर्धन अभियान
खजुराहो सांसद और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वंदे भारत ट्रेन बुंदेलखंड के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। यह क्षेत्र के लोगों को तेज, सुरक्षित और आधुनिक यात्रा का अनुभव देगी। उन्होंने कहा कि यह ट्रेन न केवल यात्रियों की सुविधा बढ़ाएगी बल्कि धार्मिक पर्यटन को भी नई गति प्रदान करेगी। खजुराहो, चित्रकूट, प्रयागराज और वाराणसी जैसे तीर्थस्थलों को जोड़ने वाली यह वंदे भारत ट्रेन “संस्कृति और श्रद्धा के मार्ग” को और भी सशक्त बनाएगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MP News: जबलपुर में आरएसएस की अखिल भारतीय बैठक, सर संघचालक मोहन भागवत समेत वरिष्ठ पदाधिकारी होंगे शामिल