{"_id":"63da65ddeebb9e1e777c8e44","slug":"budget-2023-former-cm-kamal-nath-said-on-the-union-budget-an-attempt-to-cover-the-old-promises-of-the-govern-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budget 2023: केंद्रीय बजट को पूर्व सीएम कमलनाथ बोले सरकार के पुराने वादों पर जुमलों का पर्दा डालने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budget 2023: केंद्रीय बजट को पूर्व सीएम कमलनाथ बोले सरकार के पुराने वादों पर जुमलों का पर्दा डालने का प्रयास
Wed, 01 Feb 2023 06:45 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Wed, 01 Feb 2023 06:45 PM IST
सार
पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि वित्त मंत्री का बजट भाषण सरकार के पुराने वादों पर जुमलो का पर्दा डालने का प्रयास नजर आया। हमें आशा थी कि वित्त मंत्री उन घोषणाओं पर प्रकाश डालेंगी जो 2022 में पूरी होनी थी। 2022 में किसानों की आमदनी दुगनी होनी थी। 2022 में हर गरीब को आवास उपलब्ध होना था।
विज्ञापन
पूर्व सीएम कमलनाथ (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
केंद्र सरकार द्वारा बुधवार को पेश वित्त वर्ष 2023-24 के बजट को पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने सरकार के पुराने वादों पर जुमलों का पर्दा डालने का प्रयास बताया है। कमलनाथ ने कहा कि वित्त मंत्री का बजट भाषण केंद्र सरकार के पुराने वादों पर पर्दा डालने का प्रयास नजर आया।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने बजट पर प्रतिक्रिया में कहा, 'हमें आशा थी कि वित्त मंत्री उन घोषणाओं पर प्रकाश डालेंगी, जो 2022 में पूरी होनी थी। 2022 में किसानों की आमदनी दोगुनी होनी थी, 2022 में हर गरीब को आवास उपलब्ध होना था, 2022 में देश में बुलेट ट्रेन चलनी थी, लेकिन वित्त मंत्री ने इन घोषणाओं के पूरे नहीं होने की न तो कोई वजह बताई और न ही देश की जनता से माफी मांगी। स्पष्ट है कि सरकार भविष्य के खोखले सपने दिखाकर वर्तमान की जटिल परिस्थितियों से लोगों का ध्यान भटकाना चाहती है। यह प्रवृत्ति देश और अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी नहीं है।'
विज्ञापन
वित्त मंत्री का बजट भाषण सरकार के पुराने वादों पर जुमलो का पर्दा डालने का प्रयास नजर आया। हमें आशा थी कि वित्त मंत्री उन घोषणाओं पर प्रकाश डालेंगी जो 2022 में पूरी होनी थी।
विज्ञापन
2022 में किसानों की आमदनी दुगनी होनी थी। — Kamal Nath (@OfficeOfKNath) February 1, 2023