{"_id":"67475010445c6cb4530a120d","slug":"bjp-workshop-strong-and-dedicated-workers-will-get-posts-those-who-oppose-the-organization-will-not-get-post-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा कार्यशाला: सशक्त और समर्पित कार्यकर्ताओं को मिलेगा पद, संगठन की खिलाफत करने वालों को पद नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा कार्यशाला: सशक्त और समर्पित कार्यकर्ताओं को मिलेगा पद, संगठन की खिलाफत करने वालों को पद नहीं
Wed, 27 Nov 2024 10:30 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Wed, 27 Nov 2024 10:30 PM IST
सार
भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने कार्यशाला में कहा कि संगठन को और मजबूत बनाने के लिए क्षमतावान और विचारवान लोगों को लाना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं की मेहनत को सराहते हुए कहा कि मध्यप्रदेश भाजपा के कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
भाजपा संगठन पर्व की बैठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने बुधवार को मध्य प्रदेश भाजपा कार्यालय में संगठन पर्व कार्यशाला को संबोधित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की कठिन मेहनत की सराहना की गई और पार्टी संगठन को और भी मजबूत बनाने पर जोर दिया गया, साथ ही महिला सशक्तिकरण और सर्वसमावेशी संगठन की दिशा में महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। फैसला किया गया कि संगठन के खिलाफ जाने वाले नेताओं को पद नहीं दिया जाएगा। साथ ही विवादित चेहरों को भी अध्यक्ष पद से नहीं नवाजा जाएगा। इसे लेकर मंच से दिशा निर्देश दिए गए।
भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने कार्यशाला में कहा कि संगठन को और मजबूत बनाने के लिए क्षमतावान और विचारवान लोगों को लाना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं की मेहनत को सराहते हुए कहा कि मध्यप्रदेश भाजपा के कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
1300 सक्रिय सदस्यों को मिलेगा मंडल अध्यक्ष बनने का मौका
बताया जा रहा है कि बैठक में तय हुआ कि एक दिसंबर से 15 दिसंबर तक मंडल अध्यक्षों के चुनाव होंगे। प्रदेश में भाजपा के 1099 मंडल हैं, जो बढ़कर करीब 1300 होंगे। यानी चुनाव के बाद भाजपा के 1300 सक्रिय सदस्यों को मंडल अध्यक्ष बनने का मौका मिलेगा। 16 दिसंबर से 31 दिसंबर तक जिलाध्यक्षों के चुनाव होंगे। मंडल अध्यक्षों के लिए जारी की गई बेसिक गाइडलाइन जिलाध्यक्षों के लिए भी लागू होगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बताया कि 30 दिसंबर को दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर कार्यशाला होगी।
विज्ञापन
संगठन चुनाव में जुटेंगे कार्यकर्ता
वीडी शर्मा ने बताया कि सभी कार्यकर्ता संगठन चुनाव में जुटेंगे। संगठन पर्व में मध्य प्रदेश के 65,015 बूथों में से 55,559 बूथ समितियों के गठन हो चुका है। उन्होंने कहा कि हर बूथ पर महिलाओं को प्रतिनिधित्व मिला है, जो एक रिकॉर्ड है। बूथ समिति का निर्वाचन 65,015 में से 55 हजार 559 पार हो चुका है। प्रदेश में 1 करोड़ 72 लाख सदस्य बने हैं।
संगठन को सर्वसमावेशी बनाने का प्रयास होगा
प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा संगठन में सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व महत्वपूर्ण है और हम इसे सर्वसमावेशी बनाने का प्रयास करेंगे। हितानंद ने भी संगठन को सर्वस्पर्शी बनाने पर बल दिया और आगामी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को संविधान के प्रति जागरूक करना और भारतीय लोकतंत्र की मजबूती के लिए कार्य करना हमारी प्राथमिकता होगी। भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने संगठन पर्व के दौरान प्रत्येक बूथ समिति में महिलाओं और अनुसूचित जाति/जनजाति के प्रतिनिधित्व को सुनिश्चित करने की बात कही। प्रदेश के संगठन में नवाचार के रूप में वाट्सएप प्रमुख के योगदान को भी सराहा गया, जो देश भर में ध्यान आकर्षित कर रहा है। कार्यशाला में वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ प्रदेश के मंत्री, विधायक और अन्य प्रमुख कार्यकर्ता भी मौजूद थे।