Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   BJP 'padyatra' (foot march) in Bhopal ahead of Dhanteras: Concerns over traffic congestion; Congress writes a

भोपाल में धनतेरस से पहले बीजेपी की पदयात्रा: जाम की आशंका, कांग्रेस ने रूट बदलने, या यात्रा टालने लिखा पत्र

Mon, 02 Nov 2026 05:49 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Mon, 02 Nov 2026 05:49 PM IST
सार

धनतेरस से पहले भोपाल में भाजपा की पदयात्रा को लेकर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को पत्र लिखकर न्यू मार्केट और जवाहर चौक में जाम की आशंका के चलते रूट बदलने या पदयात्रा स्थगित करने की मांग की गई है।

विज्ञापन
BJP 'padyatra' (foot march) in Bhopal ahead of Dhanteras: Concerns over traffic congestion; Congress writes a
पीसीसी भोपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल में धनतेरस से ठीक पहले भाजपा की प्रस्तावित पदयात्रा को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। 4 नवंबर को अटल पथ से रोशनपुरा चौराहे तक निकलने वाली पदयात्रा पर कांग्रेस की ओर से आपत्ति जताई गई है। अभिनव बरोलिया माली ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को पत्र लिखकर पदयात्रा का रूट बदलने या इसे स्थगित करने की मांग की है। उनका कहना है कि अगले दिन धनतेरस है और न्यू मार्केट सहित आसपास के व्यावसायिक क्षेत्रों में खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे। ऐसे में पदयात्रा के कारण यातायात प्रभावित हुआ तो बाजारों तक ग्राहकों की पहुंच मुश्किल हो सकती है।
विज्ञापन


न्यू मार्केट-जवाहर चौक में बढ़ेगी खरीदारों की भीड़
पत्र में कहा गया है कि धनतेरस पर न्यू मार्केट, जवाहर चौक और पुराने भोपाल के आसपास के बाजारों में बड़ी संख्या में ग्राहक खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। त्योहार के चलते पहले से ही इन इलाकों में यातायात का दबाव रहता है। ऐसे में राजनीतिक पदयात्रा के आयोजन से जाम की स्थिति बन सकती है। इसका असर ग्राहकों के साथ दुकानदारों के कारोबार पर भी पड़ सकता है।
विज्ञापन


त्योहारी कारोबार के बीच रूट बदलने की मांग
अभिनव बरोलिया माली ने पत्र में कहा है कि धनतेरस और दीपावली व्यापारियों के लिए साल के सबसे महत्वपूर्ण कारोबारी अवसरों में शामिल हैं। इस दौरान बाजारों तक पहुंच बाधित होने से व्यापार प्रभावित हो सकता है। उन्होंने भाजपा नेतृत्व से राजनीतिक आयोजन के बजाय आम लोगों की सुविधा और व्यापारियों के हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया है। पदयात्रा किसी दूसरे स्थान पर निकालने या उसका रूट बदलने की मांग भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-व्यापारी ने भरा राज्यसभा का पर्चा: कांग्रेस का मिला साथ, हरदीप पुरी के सामने राजकुमार बने निर्दलीय उम्मीदवार


दिल्ली के प्रदर्शनों का भी दिया हवाला
पत्र में दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शनों के दौरान भाजपा और व्यापारी संगठनों की ओर से बाजारों में जाम और कारोबार प्रभावित होने की उठाई गई आपत्तियों का भी हवाला दिया गया है। अब भोपाल में भाजपा की पदयात्रा को लेकर भी बाजारों की आवाजाही और व्यापार का मुद्दा उठाया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed