फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   BJP MLA Pritam Lodhi’s Bizarre Remark: “Roads under Digvijaya were like Om Puri, we made them like Sridevi”

प्रीतम लोधी का अजीब बयान: MLA बोले-दिग्विजय सिंह के समय सड़कें ओमपुरी जैसी थी, हमने उन्हें श्रीदेवी जैसा बनाया

Tue, 29 Jul 2025 10:40 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 29 Jul 2025 10:40 AM IST
सार

मध्य प्रदेश के बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने राज्य की सड़कों की तुलना बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता ओमपुरी और अभिनेत्री श्रीदेवी से कर दी। उनका कहना है कि दिग्विजय सिंह के शासनकाल में सड़कें ओमपुरी जैसी थीं और अब बीजेपी सरकार ने उन्हें श्रीदेवी जैसी बना दिया है।
 

विज्ञापन
BJP MLA Pritam Lodhi’s Bizarre Remark: “Roads under Digvijaya were like Om Puri, we made them like Sridevi”
विधायक प्रीतम लोधी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा विधायक प्रीतम लोधी एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले  लोधी टैक्सी से विधानसभा पहुंचे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि रास्ते में पुलिया पर पानी भरा हुआ था और उनकी छोटी गाड़ी वहां से निकल नहीं सकी। उन्होंने कहा कि मैं भ्रष्टाचार नहीं करता, इसलिए मेरे पास बड़ी गाड़ी नहीं है। इसीलिए भोपाल तक किसी और वाहन से आया और फिर टैक्सी लेकर विधानसभा पहुंचा। वहीं, उन्होंने सड़कों की तुलना बॉलीवुड के दिवंगत कलाकारों से कर दी। प्रीतम लोधी ने कहा कि दिग्विजय सिंह के कार्यकाल में राज्य की सड़कें ओमपुरी जैसी थीं, हमने उन्हें श्रीदेवी जैसी बना दिया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  भोपाल लव-ड्रग्स जिहाद: ड्रग्स तस्कर यासीन ‘मछली’ पर एक और मामला दर्ज, कॉलेज छात्र के अपहरण और लूट का आरोप
विज्ञापन


जब लोधी से पूछा कि क्या एमपी की सड़कें वाकई बेहतर हो गई हैं, तो उन्होंने दोहराया कि हमारे समय में सड़कों की हालत बदल गई है, अब वो श्रीदेवी जैसी दिखती हैं। बस बारिश का पानी लाने की जिम्मेदारी इंद्र भगवान की है। जब उनसे भाजपा विधायकों के पास भी बड़ी गाड़ियों को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि हमारे विधायक ईमानदार हैं, भाजपा में भ्रष्टाचार नहीं होता। कांग्रेस के नेता ही भ्रष्टाचार करते हैं, इसलिए उनके पास महंगी गाड़ियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी विधानसभा का मानसून सत्र शुरू: ओबीसी आरक्षण पर कांग्रेस का प्रदर्शन, पहले दिन दिवंगतों को किया नमन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed