भोपाल लव-ड्रग्स जिहाद: ड्रग्स तस्कर यासीन ‘मछली’ पर एक और मामला दर्ज, कॉलेज छात्र के अपहरण और लूट का आरोप
Bhopal Love-Drugs Jihad: पुलिस ने मामले में यासीन अहमद उर्फ मछली, अजय और फारूख के खिलाफ आईपीसी की धाराओं के तहत अपहरण, लूट, मारपीट और धमकी का मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि यासीन इस वक्त रिमांड पर है, जबकि उसके साथी फरार हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी भोपाल में कुख्यात ड्रग्स तस्कर यासीन अहमद उर्फ यासीन मछली पर एक और संगीन मामला सामने आया है। इस बार एक कॉलेज छात्र को अगवा कर मारपीट और लूट की वारदात को अंजाम देने का आरोप यासीन और उसके दो साथियों पर लगा है। पीड़ित छात्र की शिकायत पर कोहेफिजा थाने में अपहरण, लूट और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल यासीन क्राइम ब्रांच की रिमांड पर है, जबकि उसके दोनों सहयोगी फरार हैं और उनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
इंस्टाग्राम से उपजा शक बना वारदात की वजह
पुलिस सूत्रों के अनुसार, पीड़ित युवक राजी खान एक निजी कॉलेज का छात्र है और भोपाल के पुराने शहर इलाके का रहने वाला है। उसने बताया कि इंस्टाग्राम पर कुछ युवतियों को परेशान करने के चलते यासीन को कई लड़कियों ने ब्लॉक कर दिया था, जिससे वह नाराज हो गया। यासीन को शक था कि यह सब राजी खान के कहने पर हुआ, इसी रंजिश में उसने साजिश रची।
यह भी पढ़ें- Bhopal Crime: चाय की दुकान पर युवक को घेरकर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला, हुई मौत; तीन आरोपी नामजद
चाकू दिखाकर किया अगवा, चलती कार में की पिटाई
राजी के मुताबिक, यासीन अपने दो साथियों अजय और फारूख के साथ अचानक उसके पास आया और चाकू की नोंक पर जबरन कार में उसे बैठा लिया। इसके बाद तीनों ने चलती गाड़ी में बेरहमी से पिटाई की, मोबाइल और पैसे लूट लिए और पिस्तौल तान दी। साथ ही धमकी दी कि यदि उसने पुलिस में शिकायत की, तो जान से हाथ धो बैठेगा।
रिमांड में यासीन को देख युवक ने जुटाई हिम्मत
घटना के बाद राजी खान इतने डरे हुए थे कि पुलिस के पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा सके। लेकिन जब से यासीन को क्राइम ब्रांच ने हिरासत में लिया और रिमांड पर भेजा गया, उसके खिलाफ लगातार नए मामलों का खुलासा होने लगा। इससे पीड़ित युवक को भी हिम्मत मिली और उसने कोहेफिजा थाने में जाकर पूरी घटना की जानकारी दी।
यह भी पढ़ें- Mandasaur News: मूसलाधार बारिश से नदी-नाले उफान पर, घरों में घुसा पानी, स्कूल की दीवारें गिरीं; प्रशासन अलर्ट
पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपियों की तलाश जारी
कोहेफिजा पुलिस ने मामले में यासीन अहमद उर्फ मछली, अजय और फारूख के खिलाफ आईपीसी की धाराओं के तहत अपहरण, लूट, मारपीट और धमकी का मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि यासीन इस वक्त रिमांड पर है, जबकि उसके साथी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें बनाई गई हैं।
सारिक मछली के गुर्गों पर युवकों पर मारपीट के आरोप
भोपाल के मछली कारोबारी सारिक मछली का भजीता यासीन मछली और भाई शाहवर मछली जब से एमडी ड्रग्स तस्करी में पकड़े गए हैं। उसके बाद से उनकी दरिंदगी का शिकार हुए लोग शिकायत करने मीडिया और पुलिस के पास पहुंचने लगे हैं। सारिक मछली के भतीजे यासीन के खिलाफ निशातपुरा पुलिस ने पुराने मामले में जांच शुरू कर दी है। तलैया पुलिस ने भी अपहरण व अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कराया है।
इसी बीच कुछ वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि उक्त वीडियो हथाईखेड़ा डैम के पास बनाए हैं। हथाईखेड़ा डैम में मछली पालने का सरकारी ठेका अधिकांश सारिक मछली और उनके परिवार से जुड़ी फर्मों को ही मिलता है। आरोप है कि कुछ युवक मछली पकड़ने पहुंचे थे, जहां सारिक मछली के गुर्गों ने युवकों के साथ जमकर मारपीट की। मारपीट का वीडियो भी बनाया और उन्हें वायरल कर दिया।
वायरल वीडियो पुराने बताए जा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो वायरल वीडियो में दिख रहे युवकों की तलाश में पुलिस जुट गई है। युवक मिलते हैं तो उनकी शिकायत भी पुलिस दर्ज कर आगे की जांच शुरू करेगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
