{"_id":"68efbdc410a95022670341d9","slug":"bjp-leaders-from-mp-will-create-a-favorable-atmosphere-for-the-nda-in-the-bihar-elections-showcasing-their-gr-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार चुनाव में एनडीए के पक्ष में माहौल बनाएंगे एमपी के भाजपा नेता, दिखाएंगे जमीनी संगठन कौशल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार चुनाव में एनडीए के पक्ष में माहौल बनाएंगे एमपी के भाजपा नेता, दिखाएंगे जमीनी संगठन कौशल
Wed, 15 Oct 2025 10:32 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Wed, 15 Oct 2025 10:32 PM IST
सार
मध्यप्रदेश से 100 से अधिक भाजपा नेता और कार्यकर्ता बिहार चुनाव के लिए भेजे गए हैं, जो एनडीए के पक्ष में माहौल बनाएंगे और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित अनुभवी नेता बिहार में प्रचार और माइक्रो-मैनेजमेंट में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
भाजपा का झंडा
- फोटो : ANI
विस्तार
बिहार चुनाव के लिए मध्य प्रदेश से 100 से ज्यादा भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को भेजा गया है। पार्टी ने मध्य प्रदेश के अनुभवी नेताओं को बिहार में विशेष जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इन नेताओं का काम एनडीए के पक्ष में माहौल तैयार करना और बूथ स्तर तक भाजपा की पकड़ को मजबूत करना शामिल है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का दौरा भी तैयार किया जा रहा है। सीएम भी गुरुवार बिहार चुनाव प्रचार में सक्रिय होंगे। कुम्हरार निर्वाचन क्षेत्र के कदमकुआं और विक्रम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पार्वती विद्यालय कीड़ा मैदान में जन सभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ यादव विधानसभा कुम्हरार में पार्टी के प्रत्याशी संजय गुप्ता के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ यादव विक्रम विधानसभा में पार्वती उच्चतर विद्यालय के खेड़ा मैदान में आयोजित सभा में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ यादव विक्रम निर्वाचन क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सिद्धार्थ सौरभ के पक्ष में जनसंपर्क भी करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ यादव जनसभाओं को संबोधित करेंगे और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में हिस्सा लेंगे।प्रदेश भाजपा नेतृत्व से ऐसे नाम लिए जा रहे हैं, जो बिहार चुनाव में योगदान दे सकें। इसके लिए विधानसभा, लोकसभा और नगरीय निकाय चुनाव में भूमिका निभाने वाले नेताओं को बिहार भेजा चुका है। इनमें भाजपा के पूर्व अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद, पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा, पूर्व मंत्री अरविंद भदौरिया, मंत्री विश्वास सारंग समेत सांसद और कई नेता शामिल हैं। ये नेता अपने अनुभव से बिहार में भाजपा और एनडीए के पक्ष में माहौल बनाएंगे। इनमें केंद्रीय मंत्री, संगठन पदाधिकारी और कई विधायक शामिल हैं।
ये भी पढ़ें- सड़क सुरक्षा कार्यशाला: सीएम यादव बोले-चाहे जितनी जल्दी हो, सड़क सुरक्षा नियमों का पालन अवश्य करें
मध्य प्रदेश मॉडल से तैयारी
भाजपा ने बिहार चुनाव के लिए मध्य प्रदेश मॉडल अपनाने की रणनीति बनाई है। इस फॉर्मूले में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में अलग-अलग प्रभारी बनाकर स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर माइक्रो लेवल मैनेजमेंट किया जा रहा है। पार्टी का मानना है कि मध्य प्रदेश के नेताओं ने बीते चुनावों में बूथ सशक्तिकरण, लाभार्थी संपर्क और मतदाता संवाद जैसे अभियानों में शानदार परिणाम दिए हैं और यही अनुभव अब बिहार में काम आएगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Bhopal News: सनातनी दिवाली मनाने की मुहिम तेज, हिंदुओं से ही खरीदारी की अपील, पोस्टर लेकर पहुंचे हिंदू संगठन
जमीनी कार्य और संवाद पर जोर
मध्य प्रदेश से भेजे गए नेताओं को बिहार के विभिन्न जिलों में कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय और प्रचार रणनीति तय करने की जिम्मेदारी दी गई है। वे स्थानीय भाषा और जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए संगठन को दिशा देंगे। इन नेताओं को यह भी जिम्मा सौंपा गया है कि वे क्षेत्रवार रिपोर्ट तैयार करें और मतदाताओं के मुद्दों को केंद्र में लाकर प्रचार सामग्री को उसी अनुरूप ढालें।
ये भी पढ़ें- Bhopal News: किसानों के साथ जीतू पटवारी पहुंचे शिवराज के बंगले, पुलिस ने रोका तो पीसीसी से पैदल गए पटवारी
एनडीए को मजबूत करने की कवायद
भाजपा नेतृत्व का मानना है कि बिहार में एनडीए की सफलता के लिए संगठनात्मक समन्वय और ग्राउंड मैनेजमेंट बेहद जरूरी है। इसीलिए मध्य प्रदेश के नेताओं को उन क्षेत्रों में भेजा गया है, जहां पार्टी का पिछला प्रदर्शन अपेक्षाकृत कमजोर था। भाजपा का लक्ष्य है कि बूथ से लेकर मंडल तक संगठन को एकजुट किया जाए और विकास, राष्ट्रवाद व सुशासन के मुद्दों को केंद्र में रखकर मतदाताओं से जुड़ा जाए।