{"_id":"6b07fbba90b054300105b4f8","slug":"big-relief-for-mp-board-students-options-will-now-be-available-even-for-two-mark-questions-the-previous-exam-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी बोर्ड के छात्रों को बड़ी राहत: अब दो नंबर के सवालों में भी मिलेगा विकल्प, पेपर में पुरानी व्यवस्था लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपी बोर्ड के छात्रों को बड़ी राहत: अब दो नंबर के सवालों में भी मिलेगा विकल्प, पेपर में पुरानी व्यवस्था लागू
Thu, 26 Nov 2026 02:58 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Thu, 26 Nov 2026 02:58 PM IST
सार
एमपी बोर्ड ने सत्र 2026-27 की 10वीं-12वीं की परीक्षाओं में 2 अंकों के अतिलघुउत्तरीय सवालों में भी आंतरिक विकल्प देने का फैसला किया है। 15 अक्टूबर के निर्देशों में संशोधन कर पिछले साल की व्यवस्था बहाल की गई है। इससे फरवरी में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
एमपी बोर्ड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश में कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने प्रश्नपत्रों में आंतरिक विकल्प को लेकर अपना फैसला संशोधित कर दिया है। अब शैक्षणिक सत्र 2026-27 की बोर्ड परीक्षाओं में विद्यार्थियों को 2 अंकों के अतिलघुउत्तरीय प्रश्नों में भी विकल्प मिलेगा। यानी किसी सवाल का जवाब देने में कठिनाई होने पर छात्र उसके स्थान पर दिए गए दूसरे विकल्प वाले प्रश्न को हल कर सकेंगे। मंडल ने इस सत्र के लिए पिछले साल की व्यवस्था बहाल कर दी है।
15 अक्टूबर के आदेश में किया बदलाव
माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 15 अक्टूबर 2026 को जारी विज्ञप्ति क्रमांक 465/विद्योचित/2026 में आंशिक संशोधन किया है। पहले जारी निर्देशों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक की परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों में आंतरिक विकल्प के नियम निर्धारित किए गए थे। अब मंडल ने स्पष्ट किया है कि सत्र 2026-27 में कक्षा 10वीं और 12वीं के प्रश्नपत्रों में 2 अंकों के अतिलघुउत्तरीय प्रश्नों में भी पिछले वर्ष की तरह आंतरिक विकल्प दिया जाएगा। इस फैसले का सीधा फायदा बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को मिलेगा। खासतौर पर उन छात्रों को राहत रहेगी, जिन्हें किसी विशेष अध्याय या विषय से जुड़े छोटे प्रश्नों के उत्तर देने में परेशानी होती है। विकल्प मिलने से वे अपनी तैयारी और जानकारी के अनुसार प्रश्न चुन सकेंगे।
फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं
मंडल ने वर्ष 2027 की मुख्य बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम पहले ही जारी कर दिया है। इसके मुताबिक कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 19 मार्च 2027 तक और कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 24 फरवरी से 18 मार्च 2027 तक आयोजित होंगी। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित की गई हैं। परीक्षा कार्यक्रम नियमित और स्वाध्यायी विद्यार्थियों के लिए जारी किया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े-इंदौर-भोपाल में मकानों की तोड़फोड़ पर सीएम को पत्र: जीतू पटवारी बोले- जमीन बिक रही थी तो प्रशासन कहां था?
तैयारी के बीच बदले नियम, विद्यार्थियों को मिली राहत
बोर्ड परीक्षाओं में अब कुछ ही महीने शेष हैं। ऐसे में प्रश्नपत्र के पैटर्न को लेकर मंडल का यह संशोधन विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण है। 2 अंकों के प्रश्नों में विकल्प मिलने से छात्रों को प्रश्नपत्र हल करते समय अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि प्रश्नों की संख्या या कुल अंक कम कर दिए गए हैं। बदलाव केवल आंतरिक विकल्प की व्यवस्था से संबंधित है। मंडल ने यह भी साफ किया है कि 15 अक्टूबर को जारी विज्ञप्ति के बाकी सभी निर्देश पहले की तरह लागू रहेंगे। केवल 2 अंकों के अतिलघुउत्तरीय प्रश्नों में आंतरिक विकल्प देने का संशोधन किया गया है। यह सुविधा फिलहाल सिर्फ शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रभावी रहेगी।