फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Women Congress protests against increasing crimes against women in MP, President says- Government fail

Bhopal: MP में बढ़ते महिला अपराधों को लेकर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन,अध्यक्ष बोलीं-सुरक्षा देने में सरकार फेल

Sat, 22 Mar 2025 04:54 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sat, 22 Mar 2025 04:54 PM IST
सार

crimes against women: प्रदेश में महिला अपराधों को लेकर सियासत गरमा गई है। विधानसभा में हंगामे के बाद कांग्रेस सड़क पर उतरी है। शनिवार को महिला कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया। बेटी बचाओ पखवाड़ा की भी शुरुआत कांग्रेस करेगी।
 

विज्ञापन
Bhopal: Women Congress protests against increasing crimes against women in MP, President says- Government fail
महिला कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में महिला अपराधों को लेकर सियासत गरमा गई है। विधानसभा में हंगामे के बाद महिला कांग्रेस सड़क पर उतरी है। शनिवार को महिला कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान महिला कांग्रेस ने कहा महिलाओं पर अपराध और अत्याचार कम नहीं हो रहे हैं। सिलसिलेवार रूप से अभियान और आंदोलन चलाए जाएंगे। प्रदेश के हर जिला मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन होगा। इसी कड़ी में बेटी बचाओ पखवाड़ा की भी शुरुआत कांग्रेस करेगी।
विज्ञापन

प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष विभा पटेल बताया कि प्रदेश के सतना जिले में ढाई साल की मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी, सहित प्रदेश भर में महिलाओं, युवतियों, नाबालिगों के साथ प्रदेश में लगातार हो रही  की घटनाओं पर कड़ी आपत्ति जताते हुए आज महिला कांग्रेस नेत्रियों द्वारा महिलाओं-बच्चियों की सुरक्षा में नाकाम प्रदेश की नाकारा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर महिला उत्पीड़न को लेकर विरोध दर्ज किया गया।
विज्ञापन


प्रदेश नें रोज बलात्कार की 20 घटनाएं
 विभा पटेल ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं, युवतियों और अबोध-मासूम बच्चियों के साथ शोषण, दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। प्रदेश में दिल दहलाने वाली रोज बलात्कार की लगभग 20 अमानवीय घटनाएं सामने आ रही है, जो इंसानियत को शर्मसार कर रही हैं। प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था के चलते आपराधिक सोच के व्यक्तियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे बेखौफ और निड़र होकर घटनाओं को अंजाम देने से नहीं चूक रहे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



यह भी पढ़ें-स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम भोपाल पहुंची, शाम होने से नहीं देख सके नालों की हकीकत,आज कई इलाकों में जाएगी

घटनाओं से महिलाओं, बच्चियों में भय
पटेल ने कहा कि सतना में घटित हुई घटना से साबित होता है कि प्रशासन बहन-बेटियों को सुरक्षा देने में पूरी तरह नाकाम है। प्रदेश में महिलाएं और बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं। बढ़ते महिला अपराधों से सभ्य समाज कलंकित हो रहा है। इन घटनाओं से महिलाओं, बच्चियों में भय और आमजन में आक्रोश व्याप्त है। पटेल ने कहा कि प्रदेश के मुखिया मोहन यादव जो स्वयं गृहमंत्री का दायित्व संभाल रहे हैं, उनसे न तो मुखिया की कुर्सी संभल रही है और न ही गृहमंत्री का दायित्व ठीक से संभाल पा रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि गृहमंत्री का दायित्व किसी अच्छे, योग्य और जिम्मेदार व्यक्ति को सौंप दें, ताकि प्रदेश की कानून-व्यवस्था को चौक-चौबंद किया जा सके, अपराधियों पर लगाम लगे, ताकि प्रदेश में महिलाओं, बच्चियों को सुरक्षा और सम्मान मिल सके, आमजन को आपराधिक प्रवृत्ति के असामाजिक तत्वों से राहत मिल सके। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed