फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: The team of Swachhta Survey reached Bhopal, could not see the reality of drains due to it being evenin

Bhopal: स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम भोपाल पहुंची, शाम होने से नहीं देख सके नालों की हकीकत,आज कई इलाकों में जाएगी

Sat, 22 Mar 2025 08:37 AM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sat, 22 Mar 2025 08:37 AM IST
सार

Swachhta Survey: स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम भोपाल पहुंच चुकी है। पहले ही दिन टीम ने चार जोन अंतर्गत आने वाले इलाकों का जायजा लिया। देर शाम टीम शाहपुरा का नाला देखने पहुंची, लेकिन अंधेरा होने की वजह से टीम नालों की हकीकत नहीं देख सकी। आज दोबारा सर्वे शुरू होगा।

विज्ञापन
Bhopal: The team of Swachhta Survey reached Bhopal, could not see the reality of drains due to it being evenin
स्वच्छता सर्वेक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 का सर्वे शुरू हो चुका है। यह तीन चरणों में होना है। इसके पहले चरण की टीम शुक्रवार को भोपाल आ गई है। पहले ही दिन टीम ने नगर निगम के चार जोन अंतर्गत आने वाले इलाकों का जायजा लिया। देर शाम टीम शाहपुरा का नाला देखने पहुंची, लेकिन अंधेरा होने की वजह से टीम नालों की हकीकत नहीं देख सकी। आज दोबारा सर्वे शुरू होगा। यह टीम सिर्फ स्वच्छता सर्वेक्षण की है और अभी दो टीमों को आना बाकी है। टीम को पूरा सर्वे 31 मार्च से पहले पूरा करना है।
विज्ञापन



यहां पहुंची टीम
गौरतलब है कि यह टीम सिर्फ स्वच्छ सर्वेक्षण की है, जो नगर निगम भोपाल के दावों को जांच रही है। वहीं अगली टीम गार्बेज फ्री सिटी और वाटर प्लस की आना बाकी है। सर्वे 31 मार्च तक होना है, लेकिन इसकी तारीख आगे भी बढ़ सकती है। शुक्रवार को टीम ने जोन छह, 18, 19 और 20 के अंतर्गत आने वाले वार्डों का जायजा लिया। टीम के शहर में होने से निगम ने सफाई व्यवस्था में कसावट करते हुए सभी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को फील्ड में रहने को कहा है। निगमायुक्त हरेंद्र नारायन भी खुद पूरे शहर की सफाई व्यवस्था की मानीटरिंग कर रहे हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-उमरिया, शहडोल, मैहर समेत कई जिलों में गिरे ओले, किसानों की बढ़ी परेशानी, आगे भी अलर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई
नगर निगम ने नाले के आसपास कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी है। ताकि कोई उसके आसपास कचरा न फैंके। यह स्वच्छ सर्वेक्षण की टीम नगर निगम के दावों का क्रास चैक कर रही है। निगम ने जो डाक्यूमेंट और फोटो भेजे हैं, उसकी हकीकत की ही परखा जा रहा है। इसके बाद आने वाली टीम शहर की गली-गली में जाकर सफाई व्यवस्था देखेगी और लोगों से फीडबैक भी लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed