फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Women are earning lakhs from regional art, Prime Minister visited the exhibition held in Bhopal

Bhopal: क्षेत्रीय कला से लाखों कमा रही हैं महिलाएं, भोपाल में लगी प्रदर्शनी का प्रधानमंत्री ने किया अवलोकन

Sat, 31 May 2025 08:35 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sat, 31 May 2025 08:35 PM IST
सार

एमपी की संस्कृति कला से कई महिलाएं लाखों रुपए कमा रही है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाएं राजधानी भोपाल में आयोजित महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में प्रदर्शनी लगाया। इन प्रदर्शनियों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे और महिलाओं से चर्चा की।

विज्ञापन
Bhopal: Women are earning lakhs from regional art, Prime Minister visited the exhibition held in Bhopal
प्रदर्शनी का अवलोकन करते पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश की लोक कलाओं से कई महिलाएं लाखों रुपये कमा रही हैं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं ने अपने उत्पादों की राजधानी भोपाल में आयोजित महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में प्रदर्शनी लगाई। इन प्रदर्शनियों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे और महिलाओं से चर्चा की महिलाओं ने बताया कि किस तरह से वे हुनर से लाखों रुपये कमा रही हैं। पीएम ने उन्हें सराहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

गौड पेंटिंग से महीने में काम रही 40 हजार
कीर्ति कृष्णा धुर्वे गौड़ आर्ट की कलाकार ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में अपना कला प्रदर्शन दिखाया। उनसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे चर्चा की और उनकी पेंटिंग के बारे में पूछा। उन्होंने बताया कि वह डिंडोरी की रहने वाली हैं और यह कला उन्होंने अपने पति से सीखी है। वन्या के माध्यम से अपनी पेंटिंग को बेचते हैं। उन्होंने बताया कि वन्या से मुझे बहुत ज्यादा सपोर्ट मिला है। उन्होंने मुझे जीआई टैग भी दिया है। महीने में 30 से 40 हजार कमा लेती हैं। उन्होंने बताया कि इस बिजनेस में बहुत सारे लोग जुड़े हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें-स्वच्छता साथी Wash On Wheels” से ग्रामीण स्वच्छता में क्रांति, अब पूरे प्रदेश में लागू होगा मॉडल


 

बांस डिजाइनिंग आइटम से हो रही कमाई
अलीराजपुर जिले से आई मीना डोडवार नहीं बताया कि वह बस का डिजाइनिंग आइटम बनाती हैं जिसका मार्केट में काफी दाम मिल जाता है। हालांकि, मेहनत बहुत ज्यादा है लेकिन जब से प्रशासन का साथ मिला है उनके बने हुए आइटम को मार्केट सही रेट में बिक रहे हैं।


यह भी पढ़ें-PM ने नमो ड्रोन दीदी से पूछा कितना कमा लेती हो, दीदी बोली- 8 महीने में 6  लाख से ज्यादा की कर ली कमाई

पीएम ने महिलाओं से किया संवाद
 पीएम मोदी ने हथकरघा-हस्तशिल्प को समर्पित महिलाओं और ड्रोन दीदी से संवाद किया। प्रधानमंत्री मोदी ने प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए जारी गतिविधियों, ग्रामीण आवास योजना, ग्रामीण पर्यटन, कृषि आदि क्षेत्र में महिलाओं द्वारा की जा रही पहल और ग्रामीण व नगरीय निकायों में महिला प्रतिनिधित्व के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। प्रधानमंत्री  मोदी ने प्रदर्शनी में प्रदेश में अधोसंरचना विकास के अंतर्गत संचालित गतिविधियों, धार्मिक लोकों के विकास, सहित राज्य की अन्य विकासोन्मुखी नवाचारों का भी अवलोकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed