फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Woman officer of electricity company who came to check meter was abused, case registered

Bhopal: मीटर चेक करने पहुंची बिजली कंपनी की महिला अफसर से गाली-गलौज, केस दर्ज

Fri, 20 Jan 2023 07:18 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 20 Jan 2023 07:18 PM IST
सार

एमपीईबी की सहायक प्रबंधक दीपशिखा अपने स्टाफ के साथ मालवीय नगर क्षेत्र में बिजली मीटर चेक करने के लिए निकली थीं। यहां के एक ज्वेलर्स शॉप के सुपरवाइजर अनुज रावत ने न सिर्फ उन्हें मीटर चेक करने से रोका, बल्कि उनके साथ नोकझोक कर गाली गलौच कर दी।

विज्ञापन
Bhopal: Woman officer of electricity company who came to check meter was abused, case registered
भोपाल में महिला अफसर से गाली-गलौज का मामला सामने आया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में मीटर चेक करने पहुंची बिजली कंपनी की महिला अफसर से गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। विवाद के बाद कंपनी के अधिकारी मीटर की जांच किए बिना ही वापस आ गए और सुपरवाइजर के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा का मामला दर्ज करा दिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला शहर के मालवीय नगर स्थित अम्बाजी ज्वेलर्स का है। बिजली कंपनी को चेकिंग के दौरान यहां बिजली चोरी की आशंका थी, इसलिए मीटर चेक करने टीम पहुंची थी। अरेरा हिल्स थाना प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक सन्नी वर्गीस ने गुरुवार को एक शिकायती आवेदन पुलिस को दिया था। उन्होंने आवेदन में लिखा था कि एमपीईबी की सहायक प्रबंधक दीपशिखा अपने स्टाफ के साथ मालवीय नगर क्षेत्र में बिजली मीटर चेक करने के लिए निकली थीं। दोपहर करीब सवा बाहर बजे जब वे शालीमार हाउस स्थित अम्बाजी ज्वेलर्स का मीटर चेक करने के लिए पहुंची। जहां पर ज्वेलर्स शॉप के सुपरवाइजर अनुज रावत ने न सिर्फ उन्हें मीटर चेक करने से रोका, बल्कि उनके साथ नोकझोक कर गाली गलौच कर दी। पुलिस ने आरोपी अनुज रावत के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने और गाली देने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


अफसरों से विवाद का पहला मामला नहीं
भोपाल में यह पहला मामला नहीं है, जब बिजली कंपनी के अधिकारियों के साथ अभद्रता और गाली-गलौज हुई है। इसके पहले ऐशबाग, अशोका गार्डन, जहांगीराबाद, छोला और निशातपुरा थाना क्षेत्रों में बिजली के बिल की वसूली और अवैध कनेक्शन काटने, बड़े बकायादारों के कनेक्शन विच्छेद करने के दौरान कई बार बिजली कंपनी केअधिकारियों के साथ नोकझोंक और मारपीट भी हो चुकी है। कुछ साह पहले मारपीट के बाद बड़े बकायादारों से वसूली के लिए बिजली कंपनी को एसएएफ के जवान मुहैया कराए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed