फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Woman Blackmailed with Obscene Video After Kids Answered Video Call

Blackmailing: 'अकेले मिलने आओ, वीडियो डिलीट कर दूंगा'; बच्चों की चूक से तबाह हुई महिला की जिंदगी; जानें मामला

Sat, 23 Aug 2025 04:35 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 23 Aug 2025 04:35 PM IST
सार

Bhopal Crime News: भोपाल में एक महिला का वीडियो कॉल पर अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर उसे ब्लैकमेल किया गया। आरोपी महिला पर अकेले मिलने का दबाव डालता रहा, उसके मना करने पर उसने वीडियो व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Bhopal Woman Blackmailed with Obscene Video After Kids Answered Video Call
महिला की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया केस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के मिसरोद थाना क्षेत्र में एक महिला का वीडियो कॉल पर बात करते समय अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और अकेले मिलने के लिए दबाव डालने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने जब आरोपी युवक से अकेले मिलने से इंकार किया तो उसने महिला के परिचितों वाले व्हाट्सएप ग्रुप में उसका अश्लील वीडियो वायरल कर दिया। महिला की शिकायत पर मिसरोद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मिसरोद पुलिस के अनुसार, 27 वर्षीय महिला थाना क्षेत्र में रहती है और बंगलों में काम करती है। करीब चार माह पहले उसके एक पुराने परिचित ने उसे वीडियो कॉल किया। उस समय महिला नहाकर कपड़े बदल रही थी। बार-बार फोन बजने के कारण महिला के बच्चों ने वीडियो कॉल रिसीव कर फोन मां को पकड़ा दिया। महिला जब तक समझ पाती कि सामने वाला कौन है और क्यों बार-बार कॉल कर रहा है, तब तक शातिर युवक ने वीडियो कॉल की स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर महिला का अश्लील वीडियो सेव कर लिया।
विज्ञापन


वीडियो डिलीट करने के लिए अकेले मिलने का बुलाया
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी से वह करीब पांच साल पहले एक बंगले में काम करते समय मिली थी, लेकिन उसे पूरी तरह नहीं जानती थी। आरोपी अपने मोबाइल से अश्लील वीडियो डिलीट करने के बहाने उसे बार-बार फोन कर अकेले मिलने के लिए बुला रहा था। महिला ने करीब चार महीने तक आरोपी को समझाने की कोशिश की कि वह अकेले मिलने नहीं आ सकती। ऐसा किया तो उसकी पारिवारिक जिंदगी तबाह हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बेटा आरोपी से बोला- मेरे पापा को मत मारो, विवेक नहीं रुका, सीने पर किए 12 वार

परिवार के व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा अश्लील वीडियो
महिला ने मिलने से इंकार किया तो आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो परिवार के एक व्हाट्सएप ग्रुप में भेज दिया। महिला को जब परिचितों और रिश्तेदारों से वीडियो वायरल होने की जानकारी मिली, तब वह मिसरोद थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। अब पुलिस आरोपी की तलाश मोबाइल नंबर के आधार पर कर रही है।

ये भी पढ़ें: हॉस्टल में हैवानियत, बिस्तर पर पेशाब करने वाले बच्चों को गर्म सरिए से दागा, उधड़ गई खाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed