फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal will shine on Baikunth Chaturdashi, Jagrut Hindu Manch will donate lakhs of lamps in a big pond.

Bhopal news : बैकुंठ चतुर्दशी पर जगमगाएगा भोपाल, जागृत हिंदू मंच करेगा बड़े ताल में लाखों दीपदान

Thu, 23 Nov 2023 08:48 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 23 Nov 2023 08:48 PM IST
सार

राम मंदिर का उत्साह पूरे देश में मिलने रहा है। प्राण प्रतिष्ठा से पहले ही देश दुनिया में आयोजन शुरू हो गए हैं। मध्य प्रदेश भी का अछूता नहीं है। यहां भोपाल में 26 नवंबर को दीपोत्सव मनाया जाएगा। 

विज्ञापन
Bhopal will shine on Baikunth Chaturdashi, Jagrut Hindu Manch will donate lakhs of lamps in a big pond.
दीपदान - फोटो : istock

विस्तार

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में जागृत हिंदू मंच की ओर से दीपोत्सव और हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। मंच के संरक्षक एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश केसवानी के नेतृत्व में गुरुवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में तय किया गया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 22 जनवरी 2024 को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले भोपाल में जागृत हिंदू मंच के बैनर तले 26 नवंबर को दीपदान और हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन होगा। 
विज्ञापन


खुशी का इजहार
इस दौरान दुर्गेश केसवानी ने कहा कि बैकुंठ चतुर्दशी के दिन भगवान विष्णु ने भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए अपने नयन कमल अर्पित किए थे। इसी दिन भगवान शिव प्रसन्न हुए थे। अब जब हिंदू समाज की 500 साल के संघर्ष एवं बलिदान के बाद जब राम जन्मभूमि मुक्त हुई और अब उस पर भव्य राम मंदिर बनकर तैयार हो रहा है। 22 जनवरी 2024 को भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में भगवान श्री राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। इस खुशी के मौके पर भोपाल शहर के तमाम सनातनी हिन्दू  26 नवंबर को बैकुंठ चतुर्दशी के मौके पर अपनी खुशी का इजहार करते हुए दीपदान और हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। 
विज्ञापन


शाम को होगा आयोजन
बैकुंठ चतुर्दशी के दिन शीतल दास की बगिया कमला पार्क पर शाम 6:30 बजे से यह आयोजन किया जाएगा। इसमें लाखों दीप तालाब में छोड़े जाएंगे। बैठक में मंच के संयोजक सुनील कुमार जैन एडवोकेट, वसंत घनौते, शिव इसरानी, अनिल मोटवानी, डॉक्टर जितेंद्र जाट, नितिन मूलचंदानी, आदित्य रामी, विजेंद्र, शुभम चौहान, हर्ष इंगोले, योगेश मालानी, सुरेश शुक्ला, सचिन हिनौते, राहुल बाथम तथा मंच के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed