{"_id":"68887f57890a6642a80a2f7e","slug":"bhopal-weather-due-to-continuous-rain-in-bhopal-waterlogging-has-occurred-at-many-places-testing-of-opening-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: भोपाल में लगातार बारिश से बिगड़ी स्थिति, निचले इलाके और कॉलोनियों में भरा पानी, लोगों ने मांगी सहायता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: भोपाल में लगातार बारिश से बिगड़ी स्थिति, निचले इलाके और कॉलोनियों में भरा पानी, लोगों ने मांगी सहायता
Tue, 29 Jul 2025 08:33 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Tue, 29 Jul 2025 08:33 PM IST
सार
भोपाल में कल से रुक-रुक कर तेज बारिश का दौर जारी है, जिससे शहर के निचले इलाकों में जल भराव की स्थिति है। कोलांस नदी के एक फीट ऊपर बहने से बड़ा तालाब में पानी का लेवल बढ़ रहा है। लगातार हो रही बारिश के कारण शहर की सड़कें पानी से लबालब भर गई। सुबह से शहर के नागरिकों ने निगम के कंट्रोल रूम में फोन करके सहायता मांगी।
विज्ञापन
भोपाल का बड़ा तालाब
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोपाल में कल से रुक-रुक कर तेज बारिश का दौर जारी है, जिससे शहर के निचले इलाकों में जल भराव की स्थिति है। कोलांस नदी के एक फीट ऊपर बहने से बड़ा तालाब में पानी का लेवल बढ़ रहा है। शहर के निचले इलाके समेत पाश कालोनी में जलभराव से नागरिक घंटों परेशान हुए। लगातार हो रही बारिश के कारण शहर की सड़कें पानी से लबालब भर गई । सुबह सात बजे से शहर के नागरिकों ने निगम के कंट्रोल रूम में फोन करके सहायता मांगी। वहीं सुबह से ही मैदान में निगम का अमला जलनिकासी के इंतजाम करने में जुट गया। हालांकि लगातार हो रही बारिश ने एक फिर शहर के ड्रेनेज सिस्टम और निगम के इंतजामों की पोल खुल गई है। अल्पना तिहारा, छह नंबर प्लेटफार्म रोड, भारत टाकीज, प्रशासन अकादमी रोड,बांसखेड़ी रोड, सात नंबर रोड, गायंत्री मंदिर डॉ. अंबेडकर फ्लाईओवर के सामने घुटने तक पानी भरा। सड़कें तालाब में तब्दील नजर आई । रविशंकर मार्केट रोड आरबीआई कालोनी के सामने पेड़ के गिरने से घंटों यातायात बाधित हुआ। वाहन रेंगते हुए निकले। बांसखेड़ी चौराहे स्थित एक मकान में पानी भरने पर निगम को नाले के ऊपर बने सेंट्रल वर्ज को तोड़कर पानी की निकासी के इंतजाम करने पड़े। महापौर मालती राय ने कहा कि फिलहाल गंभीर हालात कहीं भी नहीं है। कंट्रोल रूम से नजर रखी जा रही है। महापौर राय ने नगर निगम के कंट्रोल रूम का जायजा भी लिया।
100 घरों में जलभराव
अयोध्या बायपास स्थित इको ग्रीन पार्क और कोलार रोड स्थित जानकी सोसायटी में तो 2 से 3 फीट तक पानी भर गया। इको ग्रीन पार्क के करीब 100 घरों में जलभराव है। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देश पर एसडीएम रवीशकुमार श्रीवास्तव टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हालात पर काबू पाने में जुट गए।
विज्ञापन
सुबह सात बजे से सहायता के लिए नागरिकों ने लगाए फोन
सुबह सात बजे से ही नगर निगम के कंट्रोल रूम में जलभराव की शिकायतें आने लगीं और शाम छह बजे तक 12 से अधिक शिकायतें दर्ज की गईं । वहीं, शहर के अलग-अलग हिस्सों में छह पेड़ गिरने की नागरिकों ने शिकायतें दर्ज करवाई। इसके चलते उक्त क्षेत्रों में घंटों यातायात प्रभावित हुआ।
महापौर ने प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा
महापौर मालती राय ने बारिश की वजह से प्रभावित हुए क्षेत्रों को दोपहर काे दौरान किया। इस दौरान वार्ड 48, 49 और 51 के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंची। हालांकि इसके पहले वह पौने बारह बजे मुख्य आपातकाल नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और लोगों की समस्याओं का तत्काल निराकरण कराया।
इन सड़कों पर लबालब भरा पानी
बारिश ने एक बार फिर शहर के ड्रेनेज सिस्टम की पोल खोल दी है। अल्पना तिहारा, छह नंबर प्लेटफार्म रोड, भारत टाकीज, प्रशासन अकादमी रोड, बांसखेड़ी रोड, सात नंबर रोड, गायत्री मंदिर क्षेत्र और डॉ. अंबेडकर फ्लाईओवर के सामने जैसे इलाके पानी में डूब गए। इन क्षेत्रों में पानी घुटनों तक भर गया, जिससे आम जन को आने-जाने में भारी दिक्कत हुई।
पेड़ गिरने से घंटों बाधित रहा यातायता
रविशंकर मार्केट रोड और आरबीआई कॉलोनी के सामने पेड़ गिरने से ट्रैफिक घंटों बाधित रहा। वाहन रेंग-रेंग कर निकले। वहीं, बांसखेड़ी चौराहे स्थित एक मकान में पानी घुस जाने के कारण निगम को नाले के ऊपर बना सेंट्रल वर्ज तोड़ना पड़ा, ताकि पानी की निकासी हो सके।
शहर के इन इलाकों में हुआ जलभराव
- गोविंदपुरा स्थित कार शोरूम और एक कास्मेटिक कंपनी का परिसर
- अयोध्या नगर स्थित निजी अस्पताल, जे-सेक्टर और अहिंसा विहार
- मालवीय नगर में कपड़े के शोरूम का बेसमेंट
- त्रिलंगा में बैंक के पास एक स्टूडियो
- भारत टाकीज रोड की दुकानें
- अवधपुरी शिव संगम नगर
- वार्ड 32 शनि मंदिर, वार्ड 61 गोपाल नगर और अरेरा कॉलोनी ई-7 में नंबर 49 में।
इन इलाकों में गिरे पेड़
- रविशंकर मार्केट आरबीआई कालोनी
- वीआइपी रोड (करबला, नूर-उस-सबा पैलेस के पास)
- कोलार रोड जेके अस्पताल, टीलाजमालपुरा थाना
- वार्ड 52 इंडस कालोनी
भोपाल में कलियासोत डैम का गेट खोला गया
भोपाल में कोलांस नदी के एक फीट ऊपर बहने से बड़ा तालाब में पानी का लेवल बढ़ रहा है। मंगलवार दोपहर 12 बजे कलियासोत डैम के गेटों को खोलने की टेस्टिंग की गई। सबसे पहले साइरन बजाया गया। ताकि, आसपास मौजूद लोग अलर्ट हो जाए। इसके बाद एक गेट खोला गया। भले ही टेस्टिंग हो, लेकिन सीजन में पहली बार कलियासोत डैम का गेट खोला गया है।
भोपाल के बड़ा तालाब में पानी का लेवल बढ़ा
भोपाल के बड़ा तालाब में पानी का लेवल बढ़ रहा है। सुबह तक तालाब में जलस्तर 1661.05 फीट पहुंच गया। सीहोर जिले में भी तेज बारिश का दौर जारी है। वहीं, बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया में भी बारिश हो रही है। इस वजह से कोलांस नदी एक फीट ऊपर बह रही है। ऐसे में जल संसाधन विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बड़ा तालाब जब पूरा भरेगा तब भदभदा के गेट खुलेंगे और यह पानी सीधे कलियासोत डैम में पहुंचेगा।
यह भी पढ़ें-एमपी के सरकारी अस्पतालों में कल से मिलेंगे निःशुल्क शव वाहन, सीएम ने 148 शव वाहनों को दिखाई हरी झंडी
कलेक्टर ने नहीं लिया संज्ञान
राजधानी भोपाल में पिछले दो-तीन से जारी लगातार बारिश के चलते कई कई स्कूलों में आज मंगलवार 29 जुलाई को रैनी डे अवकाश घोषित किया गया है।भोपाल में आज भारी बारिश की चेतावनी के बावजूद कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने संज्ञान नहीं लिया और न ही जिले के स्कूलों में अवकाश घोषित किया। लेकिन इस मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी के बाद कुछ स्कूल अलर्ट मोड पर रहे और उन्होंने अपने स्तर पर ही स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया। इनमें अवधपुरी स्थित विवेकानंद विद्यापीठ और सेंट जोसफ स्कूल शामिल है। इन स्कूलों ने सुबह 6 बजे ही पेरेंट्स को रैनी डे अवकाश का मैसेज भेज दिए।
यह भी पढ़ें-भोपाल समेत 25 जिलों में हुई बारिश, प्रदेश की कई नदियां उफान पर, अगले तीन दिन के लिए अलर्ट
भोपाल से जलस्त्रों की वर्तमान स्थिति
बड़ा तालाब: इसकी जलभराव क्षमता 1666.80 फीट है। इसमें मंगलवार सुबह तक 1661.05 फीट जमा हो चुका है। अब इसे पूरा भरने में अभी 5.80 फीट पानी की और जरूरत है।
कोलार डैम: इसका वॉटर लेवल 1516.40 फीट है। अभी इसमें 1492.94 फीट पानी जमा है। इस हिसाब से यह काफी खाली है। कोलार डैम से ही भोपाल शहर के 40% हिस्से में पानी की सप्लाई की जाती है।
केरवा डैम: कुल 1673 फीट वाले केरवा डैम में अब तक 1654 फीट पानी आ चुका है। तेज बारिश होने के बाद डैम में पानी का लेवल बढ़ जाएगा।
कलियासोत डैम: डैम का अभी वॉटर लेवल 1649.93 फीट है। इसकी कुल जलभराव क्षमता 1659.02 फीट है। इसके चलते डैम अभी भी करीब 9 फीट खाली है। बड़ा तालाब के गेट खुलने पर कलियासोत डैम में पानी आएगा और गेट खुल जाएंगे।